Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Swapna Shastra: अमीर बनने से पहले दिखते हैं 5 सपने, धन से भर सकती है आपकी तिजोरी

    Updated: Mon, 01 Dec 2025 07:30 PM (IST)

    स्वप्न शास्त्र (Dream Astrology) में सपनों से मिलने वाले संकेतो के बारे में बताया गया है। कुछ सपने शुभ होते हैं, तो कुछ सपने में अशुभ माने जाते हैं। स ...और पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में मां लक्ष्मी को देखने से कौन-से संकेत मिलते हैं (Image Source: AI-Generated)

    Dream Astrology: सपने में मां लक्ष्मी को देखने से कौन-से संकेत मिलते हैं (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. कुछ सपने सच साबित होते हैं। 


    2. धन प्राप्ति से पहले मिलते हैं कई संकेत।

    3. सपने में शिवलिंग का देखना होता है शुभ।  

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है। स्वप्न शास्त्र में हर सपने से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में उल्लेख किया गया है। स्वप्न शास्त्र (Dream Astrology) की मानें तो कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिनको देखने पर धन लाभ के संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में बारे में बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में, जिन्हें देखने पर धन की प्राप्ति हो सकती है।

    maa lakshmi    (4)

    अधूरी इच्‍छा होगी पूरी

    अगर आपने सपने में शिवलिंग के दर्शन किए है, तो स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, इस सपने को बहुत ही शुभ माना जाता है।सपने में शिवलिंग का अभिषेक करने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं। महादेव की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही आपकी कोई अधूरी इच्‍छा पूरी हो सकती है।

    ये सपना भी है शुभ

    अगर आपने सपने में शिव परिवार के दर्शन किए है, तो इस सपने को देखन से जीवन की परेशानियां जल्‍द दूर होने के संकेत मिलते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है।

    सपने में कलश देखना

    सनातन धर्म में कलश को शुभता का प्रतीक माना गया है। इस कलश का प्रयोग शुभ और मांगलिक काम में किया जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कलश को देखने से जीवन में सफलता मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी।

    बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से जीवन में धन का आगमन होने का संकेत प्राप्त होता है। मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। अगर आप सपने में मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं, तो इस सपने से करियर में उन्नति का संकेत मिलते हैं। इसके अलावा सपने में लक्ष्मी जी के साथ भगवान गणेश जी के दर्शन करने से जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। जीवन में सुख-शांति का वास हो सकता है।

    खबरें और भी

    सपने में खुद को पेड़ पर चढ़ते हुए देखना

    सपने में पेड़ पर चढ़ते हुए देखना भी अमीर बनाने का संकेत माना जाता है। अगर आप सपने में पेड़ पर चढ़ रहे है, तो आपको जल्द ही धन की प्राप्ति हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Dream Astrology: सपने में बार-बार आ रहे हैं कीड़े-मकोड़े, तो क्या हो सकता है इनका मतलब?

    यह भी पढ़ें- Dream Astrology: शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है सपने में पितरों को देखना, मिलते हैं ये खास संकेत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।