Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    April Festival List 2025: अप्रैल में कब है राम नवमी- कामदा एकादशी, ये है इस माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 11:19 AM (GMT+05:30)

    धार्मिक दृष्टि से अप्रैल के महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में कई व्रत और पर्व मनाए जाते हैं जैसे- चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 20 ...और पढ़ें

    April Vrat Tyohar 2025: अप्रैल में कौन-से पर्व मनाए जाएंगे?
    April Vrat Tyohar 2025: अप्रैल में कौन-से पर्व मनाए जाएंगे?

    HighLights

    1. अप्रैल माह की शुरुआत हो गई है।
    2. इस महीने में कई त्योहार मनाए जाते हैं।
    3. कामदा एकादशी व्रत भी किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अब नया महीना यानी अप्रैल की शुरुआत हो गई है। सनातन धर्म में इस महीने का बेहद खास महत्व है। इस महीने में चैत्र नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होती है और व्रत करने का विधान है। साथ ही अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है। इससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा और भी कई व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। ऐसे में आइए, अप्रैल के महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की डेट (April Vrat List 2025) जानते हैं-

    (Pic Credit- AI)

    अप्रैल 2025 के व्रत-त्योहार की लिस्ट (April Vrat Tyohar 2025)

    • 01 अप्रैल- मासिक कार्तिगाई और विनायक चतुर्थी
    • 02 अप्रैल - लक्ष्मी पञ्चमी
    • 03 अप्रैल - यमुना छठ, रोहिणी व्रत और स्कन्द षष्ठी
    • 05 अप्रैल - मासिक दुर्गाष्टमी
    • 06 अप्रैल - राम नवमी और स्वामीनारायण जयंती
    • 08 अप्रैल - कामदा एकादशी
    • 09 अप्रैल - वामन द्वादशी
    • 10 अप्रैल - महावीर स्वामी जयन्ती, प्रदोष व्रत
    • 12 अप्रैल - हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा
    • 13 अप्रैल- वैशाख माह की शुरुआत
    • 14 अप्रैल- मेष संक्रान्ति
    • 16 अप्रैल- विकट संकष्टी चतुर्थी
    • 20 अप्रैल- भानु सप्तमी, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
    • 24 अप्रैल- वरुथिनी एकादशी व्रत
    • 25 अप्रैल- प्रदोष व्रत
    • 26 अप्रैल- मासिक शिवरात्रि
    • 27 अप्रैल- वैशाख अमावस्या
    • 29 अप्रैल- परशुराम जयंती और मासिक कार्तिगाई
    • 30 अप्रैल- अक्षय तृतीया और रोहिणी व्रत

    चैत्र नवरात्र की सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    चैत्र नवरात्र 2025 कैलेंडर (Chaitra Navratri Calendar 2025)

    • पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी।
    • दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी।
    • तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी।
    • चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होगी।
    • पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होगी।
    • छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होगी।
    • सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होगी।
    • आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होगी।
    • नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी।

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    कब है कन्या पूजन 2025? (Kanya Pujan 2025 Date)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र नवरात्र में अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है। इस साल अष्टमी तिथि 05 अप्रैल और नवमी तिथि 06 अप्रैल को है। ऐसे में अष्टमी तिथि 05 अप्रैल नवमी तिथि 06 अप्रैल को है। इसी दिन कन्या पूजन किया जाएगा।

    खबरें और भी

    कामदा एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त (Kamada Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 07 अप्रैल को रात 08 बजे हो रही है और अगले दिन यानी 08 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट पर तिथि खत्म होगी। ऐसे में 08 अप्रैल को कामदा एकादशी व्रत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025 Upay: चैत्र नवरात्र में करें लौंग के ये उपाय, नौकरी से जुड़ी समस्या होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।