यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर लगाएं ये पेड़-पौधे, प्रसन्न होकर पितृ देंगे आशीर्वाद
हिंदू धर्म में अमावस्या एक महत्वपूर्ण तिथि मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन स्नान दान और तर्पण करने से शुभ पितरों का आशीर्वाद मिलता है। आज हम आपको बता ...और पढ़ें

HighLights
- पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए खास है अमावस्या।
- बुधवार 25 जून को मनाई जाएगी आषाढ़ अमावस्या।
- कुछ उपायों से मिल सकती है पितृ दोष से मुक्ति।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर माह की कृष्ण पक्ष की पंद्रहवी तिथि को अमावस्या के रूप में मानाया जाता है। इस बार आषाढ़ माह की अमावस्या बुधवार 25 जून (Ashadha Amavasya 2025) को मनाई जाएगी। आध्यात्मिक दृष्टि से अमावस्या आध्यात्मिक शुद्धि और पुण्य कमाने के लिए एक उत्तम तिथि है।
साथ ही आपको इस तिथि पर घर में कुछ पेड़े-पौधे लगाने से भी काफी लाभ देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इन पेड़े-पौधों को लगाने से पितरों की कृपा भी मिलती है।
मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे साधक को पितरों का आशीर्वाद मिल सकता है। ऐसे में आप पितृ दोष से राहत पाने के लिए आषाढ़ अमावस्या के दिन मंदिर या फिर किसी सार्वजनिक स्थान पर पीपल का पौधा लगा सकते हैं। इससे पितर प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मिलेगी मुक्ति
आषाढ़ अमावस्या के दिन आपको नीम का पेड़ लगाने से भी काफी लाभ मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, घर में नीम का पौधा लगाने से शनि और राहु के अशुभ प्रभाव से भी आपको राहत मिल सकती है। इसके साथ ही जातक के लिए तरक्की के योग भी बनने लगते हैं। ऐसे में आप आषाढ़ अमावस्या के मौके पर नीम का पेड़ लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर करें ये एक काम, पितृ बरसाएंगे अपनी कृपा
.jpg)
लगा सकते हैं ये पौधे
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा विशेष महत्व रखता है। ऐसे में आप अमावस्या तिथि पर घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इसके साथ ही अमावस्या के दिन बेल का पौधा लगाने से आपको भगवान शिव की कृपा की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आप अधिक लाभ प्राप्ति के लिए अमावस्या के दिन दान आदि भी कर सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Ashadha Amavasya 2025: पितृ दोष से हो रहे हैं परेशान, आषाढ़ अमावस्या पर ऐसे करें पूजा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।