आषाढ़ मास 2026: कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ का महीना? यहां देखें प्रमुख व्रत, चातुर्मास और त्योहार की पूरी लिस्ट
आषाढ़ मास 30 जून 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें भगवान विष्णु को समर्पित कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। इसी माह से चातुर् ...और पढ़ें

आषाढ़ माह 2026 व्रत और त्यौहार
HighLights
आषाढ़ मास 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक।
इसी माह से चातुर्मास की शुरुआत होगी।
चातुर्मास में मांगलिक कार्य वर्जित, केवल पूजा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में आषाढ़ मास का खास आध्यात्मिक महत्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि आषाढ़ का महीना मुख्य रूप से जगत के पालनकर्ता भगवान श्रीविष्णु को समर्पित है।
आषाढ़ महीने की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक कई ऐसे छोटे-बड़े व्रत और त्योहार आने वाले, जिनका हिंदू धर्म में खास महत्व है।
आषाढ़ महीना 2026 कब शुरू हो रहा है?
30 जून 2026 से आषाढ़ महीने की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 29 जुलाई 2026 को होगा। वही इस दौरान कृष्ण पक्ष की अवधि 30 जून से लेकर 14 जुलाई 2026 तक और इसके बाद शुक्ल पक्ष 15 जुलाई से लेकर 29 जुलाई के बीच समापन होगा।
आषाढ़ के महीने में चातुर्मास की शुरुआत
आषाढ़ का महीना इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसी महीने से चातुर्मास शुरू होने जा रहा है। हिंदू धर्म के अनुसार, चातुर्मास के 4 महीने भगवान विष्णु सृष्टि का संचालन भगवान शिव को सौंपकर क्षीरसागर में योग निद्रा में चले जाते हैं।
इस दौरान किसी भी तरह का मांगलिक कार्य, जैसे- मुंडन, शादी, गृह प्रवेश या नए काम की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। चातुर्मास का महीना केवल नाम जप और ईश्वर की आराधना के लिए होता है।
चातुर्मास की शुरुआत- 25 जुलाई 2026 (देवशयनी एकादशी से)
चातुर्मास का समापन- 20 नवंबर 2026 (देवउठनी एकादशी पर)
आषाढ़ माह 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची
- आषाढ़ माह की शुरुआत- 30 जून 2026
- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी - 3 जुलाई 2026
- श्री कालभैरव कालाष्टमी आषाढ़- 7 जुलाई 2026
- योगिनी एकादशी- 10 जुलाई 2026
- आषाढ़ रवि प्रदोष व्रत- 12 जुलाई 2026
- आषाढ़ मासिक शिवरात्रि- 12 जुलाई 2026
- आषाढ़ अमावस्या- 14 जुलाई 2026
- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि- 15 जुलाई 2026
- आषाढ़ चंद्र दर्शन- 15 जुलाई 2026
- कर्क संक्रान्ति- 16 जुलाई 2026
- आषाढ़ विनायक चतुर्थी- 17 जुलाई 2026
- आषाढ़ स्कंद षष्ठी- 19 जुलाई 2026
- आषाढ़ मासिक दुर्गाष्टमी- 21 जुलाई 2026
- देवशयनी एकादशी- 25 जुलाई 2026
- गौरी व्रत प्रारंभ- 25 जुलाई 2026
- वासुदेव द्वादशी- 25 जुलाई 2026
- आषाढ़ रवि प्रदोष व्रत- 26 जुलाई 2026
- जयापार्वती व्रत- 27 जुलाई 2026
- कोकिला व्रत- 28 जुलाई 2026
- गुरु पूर्णिमा- 29 जुलाई 2026
- गौरी व्रत समाप्त- 29 जुलाई 2026
- आषाढ़ पूर्णिमा व्रत- 29 जुलाई 2026
यह भी पढ़ें- 30 जून से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, जानिए इसका धार्मिक महत्व और जरूरी नियम
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- आषाढ़ गुप्त नवरात्र माह भर बाद, देवी की गुप्त आराधना का वह अवसर जब पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।