Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार से रविवार: किस दिन क्या काम करने से बचना है जरूरी? देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 06:00 PM (IST)

    हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, सोमवार से रविवार तक प्रत्येक दिन कुछ विशेष कार्यों को न करने की सलाह देता है। इन नियमों का पालन करने से जीवन ...और पढ़ें

    सप्ताह के किस दिन कौन-सा काम नहीं करना चाहिए? (Picture Credit- AI Generated)

    सप्ताह के किस दिन कौन-सा काम नहीं करना चाहिए? (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे सप्ताह की शुरुआत सोमवार से होती है। सभी तरह के कार्यालयों में इसी दिन से कामकाज शुरू होता है, क्योंकि यह हफ्ते का पहला दिन है। जिस तरह सप्ताह के 5 दिन काम होता है, तो वही शनिवार और रविवार का दिन वीकेंड यानी छुट्टी का दिन होता है। यह तो हुई हमारे रोजाना के जीवन की बात, लेकिन धार्मिक नजरिए से देखा जाए तो हर दिन का अपना खास महत्व है।

    सोमवार भगवान शिव से जुड़ा, मंगलवार हनुमान, बुधवार गणेश जी, शनिवार शनि देव और रविवार सूर्य देव से जुड़ा माना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों और मान्यताओं के मुताबिक हर दिन का जीवन पर गहरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं किस दिन हमें कौन-से काम नहीं करने चाहिए?

    सोमवार (Monday)

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सोमवार का दिन चंद्रमा से जुड़ा है। इसके अलावा यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए खासतौर से समर्पित है। इस दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। दूध या सफेद वस्तु के दान से बचना चाहिए।

    मंगलवार (Tuesday)

    मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। यह दिन मंगल ग्रह की ऊर्जा का भी प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में भूलकर भी इस दिन नाखून या बाल नहीं कटवाने चाहिए। ऐसा करने से कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    बुधवार (Wednesday)

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुधवार का दिन नवग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को समर्पित है। इसके अलावा यह दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए खासतौर से समर्पित है। बुधवार के दिन खासतौर से काले कपड़े पहनने से बचे।

    इसके अलावा उधार लेन-देन न करें, बेटी और बहन का अपमान करने से बचें, कठोर शब्दों के प्रयोग न करें और तो और पश्चिम दिशा की ओर यात्रा भी न करें।

    गुरुवार (Thursday)

    गुरुवार का स्वामी बृहस्पति ग्रह को कहा जाता है। आध्यात्मिक नजरिए से यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसे भी कार्य हैं, जिन्हें करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दिन बाल धोना या कटवाना, घर में पोछा लगाना, साबुन का इस्तेमाल करना नहाने और कपड़े धोने के लिए या केले का सेवन करना शामिल है।

    शुक्रवार (Friday)

    शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह दिन बेहद खास माना जाता है, लेकिन इस दिन कुछ खास कामों को करने से बचना चाहिए। इस दिन खट्टा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि शुक्रवार मां संतोषी की पूजा-उपासना से भरा दिन है। इसके अलावा किसी भी महिला का अपमान करने से बचें।

    दिन के हिसाब से कौन-से कार्य वर्जित

    शनिवार (Saturday)

    शनिवार का दिन शनि देव से जुड़ा माना जाता है। शनिदेव का दिन होने की वजह से इस दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। शनिवार के दिन शराब का सेवन न करें। पूर्व, उत्तर औ ईशान दिशा में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा इस दिन लड़कों को अपने ससुराल नहीं जाना चाहिए। तेल, लकड़ी, कोयला, नमक या लोहे की वस्तु को खरीदना भी अशुभ माना जाता है।

    रविवार (Sunday)

    रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होने के साथ उनकी पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। रविवार के दिन कुछ खास कार्यों को करने से बचना चाहिए, ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

    इस दिन भूलकर भी तांबे से बनी वस्तुओं को नहीं बेचना चाहिए। नीले या काले रंग के वस्त्र न पहनें। इसके अलावा पिता का अपमान करने से बचें।

    यह भी पढ़ें- पर-निंदा सबसे बड़ा पाप क्यों; गॉसिप कैसे आपके जीवन में नेगेटिव असर दिखाती है?

    यह भी पढ़ें- किताबी ज्ञान ही काफी नहीं! गुरुकुल के 4 सिद्धांत जो आज के बच्चों को सिखाना बेहद जरूरी है

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।