गरुड़ पुराण की सीख: रोज करने चाहिए ये 5 शुभ कर्म, बदल सकती है आपकी किस्मत
गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को प्रतिदिन 5 शुभ कर्म करने चाहिए जो उसके भाग्य को बदल सकते हैं। नियमित स्नान, दान, हवन, जप और देवपूजन से जीवन में सौभा ...और पढ़ें

गरुड़ पुराण के ये 5 कर्म बदल देंगे आपका भाग्य, पाएं सुख-समृद्धि (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
गरुड़ पुराण के अनुसार 5 शुभ कर्म करें।
नियमित स्नान, दान, हवन, जप और देवपूजन महत्वपूर्ण।
ये कर्म जीवन में सौभाग्य और समृद्धि लाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके हर छोटे बड़े कर्म का हिसाब कहीं न कहीं जरूर होता है। जीवन और मृत्यु का रहस्य बताने वाला गरुड़ पुराण हमें कई तरह की सीख देता है जिसका पालन करने से जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं और भाग्य को आकर्षित किया जा सकता है।
इस पुराण के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जब व्यक्ति का जीवन समाप्त होता है उसके अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार ही उसे स्वर्ग या नर्क को ओर प्रस्थान करना पड़ता है।
यही नहीं व्यक्ति के ऐसे भी शुभ कर्म होते हैं जो उसे हमेशा समृद्धि का मार्ग दिखाते हैं। गरुड़ पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है कि व्यक्ति को रोज कुछ अच्छे कर्म जरूर करने चाहिए जिससे उसके जीवन की दिशा बदल सके और अच्छी किस्मत का आशीर्वाद मिले। आइए जानें कौन से हैं वो शुभ कर्म जो सौभाग्य ला सकते हैं।
गरुड़ पुराण का श्लोक बताता है कर्मों के बारे में
स्नानं दानं होमं स्वाध्यायो देवतार्तनम्।
यस्मिन् दिने न सेव्यन्ते स वृथा दिवसो नृणाम्।।
गरुड़ पुराण में एक श्लोक है जिसमें ऐसे 5 कर्मों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति को रोज जरूर करने चाहिए। ये कर्म आपके जीवन में सौभाग्य लाते हैं और जीवन को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।
नियमित स्नान करना जरूरी है
गरुड़ पुराण के अनुसार, हर व्यक्ति को दिन की शुरुआत स्नान के साथ करनी चाहिए। स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ मन का वास होता है, इसलिए यदि आप नियमित स्नान नहीं करते हैं तो आपके जीवन में दुर्भाग्य आ सकता है। वहीं प्रातः उठकर स्नान करना व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य लाता है।
खबरें और भी
गरुड़ पुराण इसे एक शुभ कर्म बताया गया है। नियमित स्नान से ही अपनी दिनचर्या शुरू करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी भी ऊर्जा की कमी नहीं होती है।
दान करना है जरूरी
गरुड़ पुराण के श्लोक के अनुसार व्यक्ति को नियमित दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है और सौभाग्य आता है। यदि आप नियमित अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें तो शुभ फल मिलते हैं। यही नहीं इस उपाय से मानसिक शांति भी मिलती है।
हवन या दीपक जलाना
नियमित रूप से घर के मंदिर में दीपक जलाने या हवन करने से सौभाग्य को आकर्षित किया जा सकता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो समस्त देवों की कृपा प्राप्त होती है और आशीर्वाद बना रहता है। घर में नियमित हवन करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है जो सकारात्मकता की ओर ले जाता है।
जप करना है जरूरी
अगर आप नियमित रूप से जप करेंगे तो आपको इसके सकारात्मक फल मिल सकते हैं। सभी मनुष्यों को प्रातः जल्दी उठकर ईश्वर का ध्यान और जप करना चाहिए। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और सौभाग्य आकर्षित होता है।
देवपूजन है सबसे शुभ
गरुड़ पुराण में इस बात का वर्णन भी है कि नियमित रूप से ईश्वर का ध्यान और पूजन करना कितना शुभ होता है। जो व्यक्ति रोज ईश्वर की पूजा करता है उसके जीवन में दुर्भाग्य नहीं आता है और उसे सभी कामों में सफलता मिलती है।
अगर आप भी यहां बताए शुभ कर्मों को रोज करते हैं तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है। ऐसा करने से जीवन में सौभाग्य आकर्षित होता है और खुशहाली बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण में बताए गए 7 ऐसे कर्म जो इंसान को नर्क का भागी बनाते हैं
यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण के अनुसार अंतिम संस्कार के बाद कितने दिनों तक सूतक मान्य रहता है? यहां जानें जरूरी नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।