Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महामृत्युंजय यंत्र से पारद शिवलिंग तक, सावन में घर लाना शुभ मानी जाती हैं ये चीजें

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 03:01 PM (IST)

    सावन के महीने में कुछ विशेष चीजें घर लाना शुभ माना जाता है। जानिए इन चीजों का का धार्मिक महत्व और इन्हें घर में रखने के फायदे। ...और पढ़ें

    सावन में खरीदें ये 4 शुभ चीजें (AI-Generated Image)

    सावन में खरीदें ये 4 शुभ चीजें (AI-Generated Image)

    HighLights

    1. सावन भगवान शिव की पूजा का सबसे पवित्र महीना माना जाता है

    2. महामृत्युंजय यंत्र को वास्तु दोष दूर करने वाला माना गया है

    3. चांदी का नंदी आर्थिक सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पूरे महीने शिव भक्त पूजा-पाठ, व्रत और जलाभिषेक के माध्यम से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में किए गए शुभ कार्य और उपाय विशेष फल प्रदान करते हैं।

    ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक परंपराओं में कुछ ऐसी वस्तुओं का भी उल्लेख मिलता है, जिन्हें सावन के महीने में घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को घर में स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) बढ़ती है और जीवन की कई परेशानियों से राहत मिल सकती है। तो वह कौन सी चीजें हैं जिन्हें आप सावन के महीने में घर ला सकते हैं आइए जानते हैं।

    महामृत्युंजय यंत्र

    अगर घर में वास्तु दोष या नकारात्मकता का अनुभव हो रहा है, तो सावन के दौरान महामृत्युंजय यंत्र स्थापित करना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से सावन सोमवार के दिन इसे घर लाकर विधि-विधान से स्थापित किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

    चांदी का नंदी

    नंदी भगवान शिव के प्रिय गण और उनके वाहन माने जाते हैं। इसलिए, सावन में चांदी से बना नंदी घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। कई लोग इसे पूजा की जगह या तिजोरी में स्थापित करते हैं। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिरता और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    खबरें और भी

    Parad shivling

    (AI-Generated Image)

    पारद शिवलिंग

    सावन में पारद शिवलिंग की स्थापना भी बेहद शुभ मानी गई है। इसे घर के मंदिर में स्थापित कर नियमित रूप से गंगाजल, जल या दूध से अभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

    डमरू

    डमरू भगवान शिव (Lord Shiva) का प्रिय वाद्य यंत्र माना जाता है। मान्यता है कि सावन में डमरू घर लाकर पूजा के समय बजाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कई लोग इसे पूजा घर में स्थापित भी करते हैं। धार्मिक दृष्टि से इसे शुभता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

    हालांकि, इन उपायों को धार्मिक आस्था और परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है। इनका महत्व व्यक्ति की श्रद्धा और विश्वास पर भी निर्भर करता है। मान्यता है कि सावन के महीने में इन चीजों को घर लाने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी परेशानी दूर हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- सावन में घर ले आएं ये 5 पावरफुल पौधे, किस्मत चमकाने के लिए तीसरा वाला है सबसे दमदार

    यह भी पढ़ें- खत्म हुआ शिवभक्तों का इंतजार! सावन में इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, नोट करें तारीख

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।