Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2025: बड़े मंगल के दिन इन 2 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, नहीं होगी किसी चीज की कमी

    Updated: Mon, 12 May 2025 03:55 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार बड़े मंगल (Bada Mangal 2025) के दिन पहली बार हनुमान जी की मुलाकात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से हुई थी। इसलिए ज्येष्ठ म ...और पढ़ें

    Bada Mangal 2025: किन राशियों की चमकेगी किस्मत
    Bada Mangal 2025: किन राशियों की चमकेगी किस्मत

    HighLights

    1. बड़े मंगल का विशेष महत्व है।
    2. इस दिन हनुमान जी की पूजा होती है।
    3. पूजा के समय भोग जरूर लगाएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बड़े मंगल का त्योहार हर वर्ष ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को मनाया जाता है। इस खास अवसर पर भक्त भगवान श्रीराम और उनके परम भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाते हैं।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, बड़े मंगल (Bada Mangal 2025) के दिन व्रत और पूजा करने से साधक को सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। साथ ही सभी सुखों की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या जानते हैं कि बड़े मंगल के दिन किन राशियों की किस्मत चमकने वाली और बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इन बजरंगबली की लकी राशियों के बारे में।

    मेष (Aries)

    बड़े मंगल के दिन मेष राशि के जातकों की सरकारी जॉब लग सकती है। एग्जाम में सफलता मिलेगी। इसके अलावा सेहतमंद रहेंगे। किसी काम में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। साथ ही कारोबार में लाभ मिलेगा। गुस्से पर काबू रखें। बड़े भाई का प्यार मिलेगा। पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद लाल चीजों का दान करें।

    वृश्चिक (Scorpio)

    वृश्चिक राशि के जातकों की सैलरी में वृद्धि होगी। सरकारी जॉब लगने के योग बनेंगे। कोई गुड न्यूज मिलेगी। सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। पूजा के समय सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल रंग की चीजों का दान करें। मान्यता के अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ और दान करने से साधक को जीवन में कोई कमी नहीं होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: हर बड़े मंगल पर जरूर करें ये पाठ, हनुमान जी देंगे आशीष

    कब-कब है बड़ा मंगल (Bada Mangal 2025 Date)

    पहला बड़ा मंगल - 13 मई 2025

    दूसरा बड़ा मंगल - 20 मई 2025

    तीसरा बड़ा मंगल - 27 मई 2025

    चौथा बड़ा मंगल - 2 जून 2025

    पांचवा बड़ा मंगल - 10 जून 2025

    हनुमान जी के मंत्र

    1. अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहम्

    दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् ।

    सकलगुणनिधानं वानराणामधीशम्

    रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।

    2. ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः

    3. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय

    प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।

    4. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय रामसेवकाय

    रामभक्तितत्पराय रामहृदयाय लक्ष्मणशक्ति

    भेदनिवावरणाय लक्ष्मणरक्षकाय दुष्टनिबर्हणाय रामदूताय स्वाहा।

    5. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहरणाय

    सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

    6. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय देवदानवर्षिमुनिवरदाय रामदूताय स्वाहा।

    7. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय भक्तजनमनः कल्पनाकल्पद्रुमायं

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल पर हनुमान जी को लगाएं ये 5 दिव्य भोग, सभी भयों से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।