Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ा मंगल 2026: शाम ढलने से पहले हनुमान जी को अर्पित करें ये 4 चीजें, संकटमोचन हर लेंगे सारा दर्द

    Updated: Tue, 12 May 2026 09:21 AM (IST)

    ज्येष्ठ मास में आने वाले बड़े मंगल का विशेष महत्व है। आज का दिन 'संकटमोचन' की विशेष कृपा पाने का है। ...और पढ़ें

    आज हनुमान जी को अर्पित करें ये गुप्त वस्तुएं

    आज हनुमान जी को अर्पित करें ये गुप्त वस्तुएं

    HighLights

    1. मानसिक शांति और बाधा मुक्ति के लिए हनुमान जी को लौंग चढ़ाएं

    2. 'राम' नाम लिखे तुलसी दल से हनुमान जी की असीम कृपा पाएं

    3. मान-सम्मान और धन वृद्धि हेतु हनुमान जी को पीला वस्त्र अर्पित करें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज 12 मई 2026 है और ज्येष्ठ मास का दूसरा 'बड़ा मंगल'। हिंदू धर्म में इस दिन का महत्व किसी महापर्व से कम नहीं है। मान्यता है कि इसी महीने में हनुमान जी की मुलाकात प्रभु श्री राम से हुई थी। अधिकमास होने के कारण इस बार 8 बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

    आज के दिन यदि आप हनुमान जी को अपनी समस्याओं के अनुसार 'गुप्त' रूप से ये चीजें अर्पित करते हैं, तो बजरंगबली आपके जीवन के सभी कष्टों को पल भर में हर लेंगे।

    मानसिक शांति और बाधा मुक्ति के लिए

    अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं या मन अशांत रहता है, तो यह बड़े मंगल के दिन यह छोटा-सा उपाय जादू की तरह काम करेगा। एक साबुत लौंग (फूल वाली) लें और उसे चुपचाप हनुमान जी के मंदिर में उनके चरणों में रख दें। माना जाता है कि लौंग चढ़ाने से कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और साधक को अद्भुत मानसिक शांति प्राप्त होती है।

    Hanuman AI

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    मिलेगी असीम कृपा

    हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल रास्ता प्रभु श्री राम का नाम है। उन्हें तुलसी दल अत्यंत प्रिय है। ऐसे में बड़े मंगल के दिन 108 तुलसी के पत्ते लें (आप 11, 21 या 51 भी ले सकते हैं)। इन पत्तों पर चंदन से 'राम' नाम लिखें और इनकी एक माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें। माना जाता है कि बिना किसी को बताए अर्पित की गई तुलसी माला का फल कई गुना बढ़ जाता है।

    डर और आलस्य को भगाने के लिए

    अगर आप भीतर से कमजोर महसूस करते हैं या आलस्य के कारण काम रुक रहे हैं, तो यह उपाय आपके काम आ सकता है। दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी के मंदिर में एक माचिस अर्पित करें। माचिस चढ़ाते समय मन-ही-मन प्रार्थना करें, कि प्रभु आपके जीवन के डर, आलस्य और नकारात्मकता के अंधकार को दूर करें। इस उपाय को करने से मन में नया जोश तो भरता ही है, साथ ही कामकाज की रफ्तार भी बढ़ती है।

    खबरें और भी

    Bada Mangal ai (2)

    (Picture Credit- AI Generated)

    मान-सम्मान और धन वृद्धि के लिए

    दूसरे बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को पीला वस्त्र चढ़ाना आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है। ऐसे में आज के दिन आप हनुमान जी को पीले रंग का रुमाल या छोटा-सा कपड़ा चढ़ा सकते हैं। बड़े मंगल के दिन गुप्त रूप से किया गया यह दान न केवल घर के क्लेश खत्म करता है, बल्कि आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि करता है।

    यह भी पढ़ें- बड़ा मंगल 2026: शिव और हनुमान जी को एक साथ प्रसन्न करने का दुर्लभ संयोग, जानें क्या अर्पित करें?

    यह भी पढ़ें- बड़ा मंगल 2026: तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे ये अचूक उपाय, बरसेगी बजरंगबली की कृपा


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।