ज्येष्ठ माह का 'बड़ा मंगल': हनुमान जी की कृपा पाने के लिए जरूर अर्पित करें ये चीजें
बड़े मंगल के पवित्र अवसर पर सच्चे मन से की गई प्रार्थना से पवनपुत्र हनुमान अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। ...और पढ़ें

नुमान जी की कृपा के लिए अर्पित करें ये चीजें
HighLights
5 मई 2026 को पड़ रहा है ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल
हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने से दूर होता है मन का भय
बूंदी, गुड़-चना का भोग लगाकर बजरंगबली को प्रसन्न करें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे 'बड़ा मंगल' या 'बुढ़वा मंगल' के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र महीने के एक मंगलवार को ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और परम भक्त हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी।
इस बार अधिकमास होने के कारण ज्येष्ठ माह में कुल 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं। पहला बड़ा मंगल 5 मई को है। यदि आप भी इस पावन अवसर पर बजरंगबली को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा में कुछ विशेष चीजें अर्पित करके अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
दूर होंगे सभी डर
यदि आपके मन में कोई भय बना हुआ है, तो बड़े मंगल की पूजा में ये काम जरूर करें। इसके लिए बड़े मंगल के दिन श्री हनुमान जी की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करें और उन्हें केसरिया सिंदूर अर्पित करें। पूजा के बाद भगवान हनुमान के चरणों से थोड़ा-सा सिंदूर लेकर अपने माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से मन का हर प्रकार का डर खत्म हो जाता है।

लगाएं इन चीजों का भोग
बड़े मंगल की पूजा में हनुमान जी को भोग के रूप में बूंदी, गुड़-चना, बूंदी के लड्डू और मीठा पान आदि जरूर अर्पित करना चाहिए। इन चीजों का श्रद्धापूर्वक भोग लगाने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं, और अपने भक्तों के सभी कष्टों को हर लेते हैं। साथ ही इससे मनोकामनाओं की भी पूर्ति होती है।
खबरें और भी
जरूर अर्पित करें ये चीजें
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए पहले बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) पर हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर अर्पित करें। यह उपाय हनुमान जी की कृपा पाने, सभी संकटों से रक्षा और मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत प्रभावशाली माना गया है। इसके साथ ही हनुमान जी की पूजा में चोला अर्पित करना भी अत्यंत शुभ होता है, जिससे साधक को बजरंगबली की विशेष कृपा मिलती है।

(Picture Credit- AI Generated)
इस तरह करें सूर्य देव की पूजा
ज्येष्ठ माह में आने वाले बड़े मंगल पर सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि हनुमान जी ने सूर्य देव को अपना गुरु मानकर विद्या सीखी थी। ऐसे में घर-परिवार में खुशियां बनाए रखने के लिए आप बड़े मंगल पर इस तरह सूर्य देव की उपासना कर सकते हैं -
- प्रातःकाल स्नान आदि के बाद तांबे के एक लोटे में शुद्ध जल लें और उसमें लाल कनेर का फूल या साबुत चावल (अक्षत) डालें।
- इस जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें और हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करें।
- मंगलवार के दिन सूर्यदेव को इस विधि से जल चढ़ाने से घर-परिवार में सुख-शांति आती है और खुशहाली बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ के 'बड़ा मंगल' पर करें ये 4 उपाय, नौकरी-बिजनेस में होगी प्रगति
यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास की वजह से इस बार ज्येष्ठ माह में आठ बड़े मंगल, हनुमान जी की विशेष उपासना का मिलेगा अवसर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है