Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन ही शादी के लिए क्यों होता है अबूझ मुहूर्त?

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 11:17 AM (IST)

    बसंत पंचमी का दिन विवाह करने के लिए उत्तम होता है। शादी करने वाले जोड़े इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिनकी शादी में किसी प ...और पढ़ें

    Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन ही शादी के लिए क्यों होता है अबूझ मुहूर्त?
    Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन ही शादी के लिए क्यों होता है अबूझ मुहूर्त?

    HighLights

    1. बसंत पंचमी के दिन शादी करने के लिए शुभ होता है।
    2. इस बार यह पर्व 14 फरवरी 2024 दिन, बुधवार को है।
    3. बसंत पंचमी के दिन कोई दोष नहीं होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Basant Panchami 2024: हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 14 फरवरी 2024 दिन, बुधवार को है। इस खास अवसर पर विधिपूर्वक मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। देश के अधिकतर सभी राज्यों में इस त्योहार को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।

    मान्यता के अनुसार, बसंत पंचमी का दिन विवाह करने के लिए उत्तम होता है। शादी करने वाले जोड़ें इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिनकी शादी में किसी प्रकार की दिक्कतें आ रही होती हैं उनके लिए बसंत पंचमी के दिन शादी करना शुभ होता है और उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। चलिए आपको बताते हैं कि बसंत पंचमी के दिन क्यों होता है अबूझ मुहूर्त?

    यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2024: मां सरस्वती को प्रिय हैं ये वस्तुएं, पूजा के दौरान जरूर करें अर्पित

    क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? (Abujh Muhurat 2024)

    ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की शादी में कोई रुकावट आ रही होती है, तो वह बसंत पंचमी के दिन विवाह कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर पूरे दिन कोई भी दोष नहीं होता है और श्रेष्ठ योग होता है। इस तिथि पर रवि योग का बेहद शुभ योग बनता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था और उनकी शादी की रस्मों की शुरुआत हुई थी। यही वजह है कि बसंत पंचमी का दिन विवाह के लिए शुभ माना जाता है।

    विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat)

    सनातन धर्म में इस समय शादी के लिए शुभ मुहूर्त चल रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ माह में साल 2024 के सबसे अधिक लग्न मुहूर्त रहेंगे। माघ के महीने पूरे माह में 18 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद 15 मार्च से 16 अप्रैल 2024 तक खरमास रहेगा, जिसकी वजह से विवाह और मांगलिक कार्य नहीं होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें


    डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।

    Pic Credit- Freepik