Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Basant Panchami 2025: देवी सरस्वती की कृपा के लिए घर जरूर ले आएं ये चीजें, हर क्षेत्र में होंगे सफल

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 10:30 AM (IST)

    सनातन धर्म में वसंत पंचमी का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है क्योंकि यह तिथि मां सरस्वती का अवतरण दिवस मानी जाती है। ऐसे में अगर आप इस दिन पर ...और पढ़ें

    Basant Panchami 2025 वसंत पंचमी पर क्या करना चाहिए। (Picture Credit: Freepik)
    Basant Panchami 2025 वसंत पंचमी पर क्या करना चाहिए। (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. वसंत पंचमी का देवी सरस्वती से है गहरा नाता।
    2. एक अबूझ मुहूर्त है वसंत पंचमी का पर्व।
    3. वसंत ऋतु के आने की खुशी में भी मनाया जाता है यह पर्व।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के मुताबिक, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी (Basant Panchami 2025) मनाई जाती है। इस दिन विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है, जिन्हें हिंदू धर्म में ज्ञान और विद्या की देवी माना गया है। साथ ही ऐसे में अगर आप इस विशेष अवसर पर अपने घर कुछ चीजें लाते हैं, तो इससे आपको ऊपर सरस्वती जी की कृपा बनी रहती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    वसंत पंचमी शुभ अवसर (Basant Panchami Muhurat)

    शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर शुरू होने जा रही है। वहीं, अगर समापन की बात करें तो, इस तिथि का समापन 03 फरवरी को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, रविवार, 02 फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त ये रहने वाला है -

    बसंत पंचमी सरस्वती पूजा मुहूर्त - सुबह 07 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर

    बसंत पंचमी मध्याह्न का क्षण - दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर

    शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगा लाभ

    वसंत पंचमी के दिन घर में मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर भी जरूर लानी चाहिए और परिवार के साथ मिलकर विधिवत रूप से उनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से साधक को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ देखने को मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें - Jaya Ekadashi 2025 Bhog: जया एकादशी पर लगाएं भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग, धन-दौलत में होगी अपार वृद्धि

    प्रसन्न होंगी देवी सरस्वती

    पीला रंग देवी सरस्वती को अति प्रिय माना गया है, ऐसे में आप वसंत पंचमी के दिन पीले रंग के फूल खरीदकर घर ला सकते हैं। साथ ही इन फूलों को सरस्वती जी की पूजा में अर्पित भी करें। ऐसा करने से देवी अति प्रसन्न होती हैं।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    जरूर लाएं ये चीजें

    देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए आप संत पंचमी के विशेष अवसर पर अपने घर मोरपंखी का पौधा, कोई वाद्य यंत्र, पढ़ाई से जुड़ी चीज़ें जैसे किताब आदि भी ला सकते हैं। इन सभी चीजों को लाने से साधक को शुभ परिणाम मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें - Basant Panchami के दिन इन गलतियों से नाराज हो सकती हैं मां सरस्वती, जानें क्या करें और क्या न करें?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।