Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Basant Panchami 2026: इन चीजों के बिना अधूरी है वसंत पंचमी की पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त और सामग्री लिस्ट

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 08:00 PM (IST)

    हर साल वसंत पंचमी (Basant Panchami 2026) का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने का विधान है। ध ...और पढ़ें

    Basant Panchami 2026: इस मुहूर्त में करें मां सरस्वती की पूजा (Image Source: AI-Generated)

    Basant Panchami 2026: इस मुहूर्त में करें मां सरस्वती की पूजा (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी मनाई जाती है। इस दिन सरस्वती पूजन किया जाता है। साथ ही फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन (Saraswati Puja 2026) करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और मां सरस्वती की कृपा सदैव बनी रहती है।

    ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा में विशेष चीजों को शामिल न करने से पूजा सफल नहीं होती है। ऐसे में आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि सरस्वती पूजन में किन चीजों को शामिल करने से शुभ परिणाम मिलते हैं

    _Basant Panchami 2026

    (Image Source: AI-Generated)

    वसंत पंचमी 2026 कब है? (Basant Panchami 2026 Date And Time)


    वैदिक पंचांग के अनुसार, 23 जनवरी को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा।
    माघ की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत- 23 जनवरी को सुबह 02 बजकर 28 मिनट पर
    माघ की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का समापन- 24 जनवरी को सुबह 01 बजकर 46 मिनट पर
    पूजा करने का शुभ मुहूर्त- सुबह 07 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक
    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 02 मिनट तक
    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 50 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक
    अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक
    अमृत काल- 07 बजकर 24 मिनट से 09 बजकर 10 मिनट तक

    खबरें और भी

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय


    सूर्योदय का समय: प्रातः 07 बजकर 13 मिनट
    सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 53 मिनट
    चंद्रोदय का समय: 24 जनवरी को 02 बजकर 34 मिनट पर
    चंद्रास्त का समय: दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर

    वसंत पंचमी 2026 पूजा सामग्री लिस्ट (Basant Panchami 2026 Puja Samagri List)

    • तुलसी दल
    • हल्दी
    • आम का पत्ता
    • एक लोटा जल के लिए
    • एक लकड़ी की चौकी
    • पीले रंग का कपड़ा
    • कलावा या मौली
    • घी का दीपक
    • अगरबत्ती
    • बेसन के लड्डू, बूंदी, मोतीचूर के लड्डू
    • पीले रंग के फूल और माला
    • मां सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति
    • सफेद चंदन, रोली, सिंदूर
    • एक पान, सुपारी, छोटी इलायची, लौंग

    यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026 Kab Hai: 23 या 24 जनवरी, कब है बसंत पंचमी? एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूजन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।