Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Basant Panchami 2026: 23 या 22 जनवरी, कब है बसंत पंचमी? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और पीले रंग का महत्व

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 01:00 PM (IST)

    बसंत पंचमी (When Is Basant Panchami 2026) विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है, जो बसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है। साल 2026 में यह पर्व ...और पढ़ें

    Basant Panchami 2026: कब है बसंत पंचमी?

    Basant Panchami 2026: कब है बसंत पंचमी?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह दिन बसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है। हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। साल 2026 में बसंत पंचमी की डेट (When Is Basant Panchami 2026) को लेकर कुछ लोगों में थोड़ी कन्फ्यूजन है, आइए यहां सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व जानते हैं।

    Basant Panchami 2026 Puja Muhurat

    AI Generated

    बसंत पंचमी 2026 कब है? (Basant Panchami 2026 Date And Time)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 23 जनवरी 2026 को सुबह 02 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 24 जनवरी को सुबह 01 बजकर 46 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

    सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2026 Puja Muhurat)

    • पूजा का शुभ समय - सुबह 07:13 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक।

    बसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व (Significance Of Color Yellow On Basant Panchami)

    • ज्ञान का प्रतीक: पीला रंग शुभता, ऊर्जा और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
    • देवी का प्रिय रंग: मां सरस्वती को पीले वस्त्र और पीले फूल बेहद प्रिय हैं।
    • पीला भोग: इस दिन लोग पीले चावल या केसरिया हलवा बनाकर माता को भोग लगाते हैं।

    विद्यार्थियों के लिए क्यों खास है यह दिन?

    ऐसी मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी के मुख से देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। इसलिए, इस पर्व को शिक्षा शुरू करने या 'अक्षर अभ्यास' करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन छात्र अपनी पुस्तकों की पूजा करते हैं, ताकि उन्हें बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद मिल सके।

    यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026 Date: कब है बसंत पंचमी? जानें सरस्वती पूजा का समय और विधि

    यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में काला रंग है अशुभ, तो फिर मकर संक्रांति पर इसे पहनना क्यों माना जाता है शुभ?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी