Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किस दिन शमी लगाना होता है सबसे शुभ? जानें शनिदेव को प्रसन्न करने का सीक्रेट तरीका

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 02:16 PM (IST)

    सनातन धर्म में शमी का पौधा (Shani Dev Blessings) पूजनीय है और शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। इसकी पूजा करने और पत्ते अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती ह ...और पढ़ें

    शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें? 

    HighLights

    1. शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है।

    2. इस दिन शनिदेव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

    3. शनिदेव की पूजा करने से सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शमी के पौधे की पूजा की जाती है। यह पौधा न्याय के देवता शनिदेव को बेहद प्रिय है। कहते हैं कि शनिदेव को शमी के पत्ते अर्पित करने से व्यक्ति विशेष की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा, करियर और कारोबार को भी नया आयाम मिलता है।

    08_02_2022-shami_22449097

    देवों के देव महादेव को शमी के पत्ते अर्पित करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके पत्ते भगवान गणेश को भी चढ़ाया जाता है। इस पौधे को लगाने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि शमी का पौधा कब और किस दिशा में लगाना चाहिए? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    भगवान राम ने की पूजा

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि  रावण पर विजय पाने (परास्त करने के लिए) के लिए भगवान श्रीराम ने विजयादशमी के दिन शमी के पौधे की पूजा की थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया था। इस युद्ध में भगवान श्रीराम को विजय मिली थी। इस दिन भगवान राम ने दशानन रावण का वध कर देवी मां सीता को मुक्त कराया था। कालांतर से शमी के पौधे की पूजा की जाती है। दशहरा के दिन शमी के पौधे की विशेष पूजा की जाती है। वहीं, साधक शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन (Auspicious Day for Shami Tree) शमी के पौधे की पूजा करते हैं।

    कब लगाएं शमी का पौधा?

    ज्योतिषियों की मानें तो शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। शनिवार के दिन इसे लगाने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। वहीं, उत्तर दिशा में शमी का पौधा (Shami Plant Vastu Direction) लगाना उत्तम माना जाता है। इसके अलावा, आप ज्योतिष की भी सलाह ले सकते हैं। कहते हैं कि जिन जातकों के घर पर शमी का पौधा होता है, उन पर शनिदेव की कृपा (Shani Dosha Remedies) अवश्य ही बरसती है। साथ ही साधक की हर मनोकामना शनिदेव की कृपा से पूरी होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shami Tree Upay: शमी के पेड़ के नीचे जलाएं तिल के तेल का दीपक, शनि की पीड़ा और निगेटिविटी होगी दूर

    यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति पर इन चीजों के दान से कटेगा हर दोष, साल भर बरसेगी शनि देव की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।