Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति पर इन चीजों के दान से कटेगा हर दोष, साल भर बरसेगी शनि देव की कृपा

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 10:00 PM (IST)

    मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी, जब सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, पूजा और दान का विशेष महत्व ...और पढ़ें

    Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति पर क्या करें और क्या न करें?

    Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति पर क्या करें और क्या न करें?

    HighLights

    1. मकर संक्रांति पर अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

    2. मकर संक्रांति पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी है।

    3. इस दिन सूर्य देव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। यह पर्व हर साल सूर्य देव के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। इसके बाद पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करते हैं।

    surya dev

    धार्मिक मत है कि सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति विशेष की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान भी मिलता है। ज्योतिष करियर में सफलता पाने के लिए सूर्य देव की पूजा और दान करने की सलाह देते हैं। मकर संक्रांति के दिन दान करने का भी विधान है।

    अगर आप आत्मा के कारक सूर्य देव को प्रसन्न और न्याय के देवता शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन इन 3 चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से सौ गुना फल मिलता है। आइए, इन चीजों के बारे में जानते हैं-

    करें इन चीजों का दान

    मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करना बेहद शुभ होता है। इसके लिए मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान किया जाता है। इसके साथ ही कुंडली में शुभ ग्रहों को मजबूत और अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए आर्थिक स्थिति अनुसार दान किया जाता है। वहीं, सनातन शास्त्रों में निहित है कि मकर संक्रांति के दिन महज तीन चीजों का दान करने से न्याय के देवता शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

    खबरें और भी

    माघे मासे महादेव: यो दास्यति घृतकम्बलम।
    स भुक्त्वा सकलान भोगान अन्ते मोक्षं प्राप्यति॥

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि माघ महीने में तीन चीजों का दान करने से साधक पर शिवजी की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को दान करने का सौ गुना फल मिलता है। साथ ही मृत्यु उपरांत व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    काले तिल

    अगर आप न्याय के देवता शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप के बाद काले तिल का दान अवश्य करें। काले तिल का दान करने से कुंडली में शनि मजबूत होता है। साथ ही साधक पर शनिदेव की कृपा बरसती है। आप मंदिर में भी काले तिल का दान कर सकते हैं।

    घी

    अगर आप अपने जीवन में सुख और शांति पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन पूजा-पाठ के बाद घी का दान अवश्य करें। आप मंदिर में घी का दान कर सकते हैं। आप चाहे तो घी मिश्रित खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को भोजन कराएं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए उड़द की दाल मिश्रित खिचड़ी बनाएं। इस उपाय को करने से साधक पर शनिदेव की असीम कृपा बरसती है।

    काले कंबल

    कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने और शनिदेव की कृपा पाने के लिए मकर संक्रांति के दिन पूजा, जप-तप के बाद काले कंबल का दान करें। कंबल आप जरूरतमंदों को दान करें। इस उपाय को करने से साधक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इन खास चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, पैसों की तंगी होगी छूमंतर

    यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: 14 जनवरी से शुरू होंगे शुभ काम, मकर संक्रांति पर ही क्यों खत्म होता है खरमास?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।