विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज से शुरू हुआ भाद्रपद का महीना, ये गलतियां जीवन भर रुलाएंगी, तुरंत पढ़ें नियम और दान

Updated: Sat, 29 Aug 2026 09:14 AM (IST)

भाद्रपद माह 29 अगस्त से शुरू हो गया है, जो भक्ति, तपस्या और आत्म-शुद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस ...और पढ़ें

भाद्रपद माह में इन बातों का रखें ध्यान (AI-Generated)

भाद्रपद माह में इन बातों का रखें ध्यान (AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन पूर्णिमा के बाद भाद्रपद महीने की शुरुआत होती है। यह महीना हिंदू धर्म में अधिक महत्वपूर्ण है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 29 अगस्त से भाद्रपद माह (Bhadrapada 2026) की शुरुआत हुई है। यह महीना भक्ति, तपस्या और आत्म-शुद्धि के लिए सबसे पवित्र माना जाता है।

इस महीने में भगवान श्री कृष्ण, भगवान गणेश और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद में पूजा और विशेष चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। इस माह में शास्त्रों में बताए गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, तभी भक्त को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। आइए, भाद्रपद माह के विशेष नियमों और दान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भाद्रपद माह के नियम

  • भाद्रपद के महीने में लहसुन, प्याज और मांस-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में अशुभ परिणाम मिलते हैं। इसलिए इस माह में केवल सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करें, क्रोध करने या किसी का अपमान करने से बचें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन वर्जित कामों को करने से घर में दरिद्रता का वास होता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है।
  • इस पवित्र माह में रोजाना सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और गणेश जी की नियमित पूजा करें। भगवान विष्णु की आराधना के साथ-साथ तुलसी के पौधे की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इससे भक्त के जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और सभी कामों में सफलता प्राप्त होती है।

इन चीजों का करें दान

  • भाद्रपद माह में विशेष चीजों का दान करना फलदायी साबित होता है। इस माह जरूरतमंदों को छाता और जूते-चप्पल का दान करें। इससे कुंडली से शनि और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
  • इसके अलावा इस माह में पीले वस्त्र, चने की दाल, माखन और मिश्री का दान जरूर करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति पर भगवान श्रीकृष्ण की अपार कृपा बरसती है।

कब से कब तक रहेगा भाद्रपद माह?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार भाद्रपद माह की शुरुआत आज यानी 29 अगस्त से हुई है। वहीं, इसका समापन 26 सितंबर को होगा।

यह भी पढ़ें- आज का पंचांग 29 अगस्त 2026: भाद्रपद का पहला दिन, यहां पढ़ें किस समय शुरू करें शुभ काम और कब से लगेगा राहुकाल?

यह भी पढ़ें- भाद्रपद में बरसेगी शिव कृपा, डायरी में अभी नोट कर लें भौम और बुध प्रदोष व्रत की सही डेट और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।