Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhadrapada Purnima 2023: भाद्रपद पूर्णिमा पर करें ये विशेष उपाय, गृह क्लेश से लेकर आर्थिक समस्याएं होंगी दूर

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 04:01 PM (IST)

    Bhadrapada Purnima 2023 भाद्रपद माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। पूर्णिमा तिथि पर दान पुण्य और पवित्र नदी जैसे गंगा आदि में स्नान क ...और पढ़ें

    Bhadrapada Purnima 2023: भाद्रपद पूर्णिमा पर करें ये विशेष उपाय।
    Bhadrapada Purnima 2023: भाद्रपद पूर्णिमा पर करें ये विशेष उपाय।

    HighLights

    1. सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है पूर्णिमा तिथि।
    2. पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा से मिलता है विशेष लाभ।
    3. भाद्रपाद पूर्णिमा पर गृह कलेश से मुक्ति के लिए करें ये उपाय।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Purnima ke Upay: वर्ष 2023 में भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 28 अगस्त को पड़ रही है, जिसका समापन 29 सितंबर को होगा। पूर्णिमा तिथि विशेषतः भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में भाद्रपद की पूर्णिमा के दौरान कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति के धन लाभ के योग तो बनते ही हैं, साथ ही गृह क्लेश से भी मुक्ति मिलती है।

    मिलेगी गृह क्लेश से मुक्ति

    यदि आपके घर में बिना किसी कारण ही लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है तो ऐसे में आपको भाद्रपद की पूर्णिमा के दिन ये उपाय करने चाहिए। पूर्णिमा के दिन विष्णु जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करें। इसके बाद उन्हें सफेद चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें  - Pradosh Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा भाद्रपद माह का आखिरी प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि और महत्व

    सभी संकट होंगे दूर

    भाद्रपद की पूर्णिमा के दिन भगवान श्री हरि और माता लक्ष्मी की साथ में पूजा करने से साधक को जीवन में आ रही सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

    धन लाभ के उपाय

    पूर्णिमा तिथि पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप भाद्रपद माह की पूर्णिमा पर ये उपाय कर सकते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें। साथ ही कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और साधक को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2023: इस दिन से हो रहा है पितृ पक्ष का आरंभ, जानिए घर में कैसे कर सकते हैं श्राद्ध विधि

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी