Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pitru Paksha 2023: इस दिन से हो रहा है पितृ पक्ष का आरंभ, जानिए घर में कैसे कर सकते हैं श्राद्ध विधि

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 02:42 PM (IST)

    Pitru Paksha 2023 Rashifal सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। पितृ पक्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर आश्विन माह की अमावस्या तिथि ...और पढ़ें

    Pitru Paksha 2023 जानिए घर में कैसे कर सकते हैं श्राद्ध विधि।
    Pitru Paksha 2023 जानिए घर में कैसे कर सकते हैं श्राद्ध विधि।

    HighLights

    1. 29 सितंबर 2023, शुक्रवार से हो रही है पितृ पक्ष की शुरुआत।
    2. पितृ पक्ष के दौरान किए जाते हैं श्राद्ध कर्म और पिंडदान।
    3. जानिए, पितरों की शांति के लिए घर पर ही कैसे करें श्राद्ध विधि।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Pitru Paksha 2023: माना जाता है कि पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिंडदान आदि करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। पितृपक्ष की अवधि 15 दिनों की होती है। पितृपक्ष को महालय श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति किसी पवित्र नदी या तीर्थ स्थान पर नहीं जा पा रहे तो ऐसे में घर पर ही श्राद्ध विधि की जा सकती है, जानिए कैसे।

    इस तरह घर में करें श्राद्ध

    पितृ पक्ष के दौरान, रोजान खीर बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद गाय के गोबर के कंडे या उपले को जलाएं। पूरी तरह से जल जाने के बाद उस कंडे को किसी शुद्ध  स्थान पर साफ बर्तन में रखकर खीर से का आहुति दें। इसके  साथ ही जल से भरा हो एक गिलास और या लोटा रखें। इस जल को अगले दिन किसी पेड़ की जड़ में डाल दें। भोजन में सबसे पहले गाय, काले कुत्ते और कुएं के लिए ग्रास निकलें और उन्हें खिलाएं। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन करवाना कराएं, उसके बाद स्वयं भोजन करें। इसके बाद अपनी क्षमता अनुसार ब्राह्मण को दक्षिणा दें।

    कब और किसे करना चाहिए श्राद्ध

    जिस तिथि को माता-पिता, दादा-दादी या परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हुई हो उस तिथि पर ही उस व्यक्ति (पति या पुत्र) का तर्पण या श्राद्ध करना चाहिए। वहीं अगर जिस स्त्री के कोई पुत्र न हो, वह स्वयं भी अपने पति का श्राद्ध कर सकती है।

    यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष पर बन रहा है ये शुभ योग, इस राशियों की खुल सकती है किस्मत

    इन चीजों का करें दान

    पित पक्ष के दौरान दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है, साथ ही व्यक्ति को उनका आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसे में गौदान बहुत ही शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान गाय का दान देने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि का प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आप अपनी क्षमतानुसार स्वर्ण, काले तिल, सफेद चावल, गाय का घी आदि दान कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'