यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर बहन के घर जरूर करें भोजन, सुख-समृद्धि में होगी अपार वृद्धि
Bhai Dooj 2023 हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक भाई दूज है। भाई का अर्थ है भाई और दूज का अर्थ है अमावस्या के बाद का दूसरा दिन। इस दिन लोग अपन ...और पढ़ें

HighLights
- भाई दूज का पर्व भाई और बहन के बीच प्यार का प्रतीक है।
- हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक भाई दूज है।
- भाई दूज पर लोग अपने भाई-बहनों के साथ जश्न मनाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bhai Dooj 2023: भाई दूज का पर्व भाई और बहन के बीच प्यार का प्रतीक है। भाई दूज पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के आखिरी दिन (Bhai Dooj) मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनके लिए स्वादिष्ट- स्वादिष्ट पकवान बनाती हैं। दूसरी ओर भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं, और उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं।
भैया दूज के दिन भाई बहनों के घर पर जरूर करें भोजन
भाई दूज के दिन शादीशुदा बहनों को भाईयों को अपने घर खाने पर जरूर बुलाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, जो बहनें इस दिन अपने भाईयों को खाने पर बुलाती हैं, उनके घर पर कभी भी दरिद्रता नहीं आती और सुख -समृद्धि बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हालांकि कई लोगों का यह भी कहना है कि इस विशेष अवसर पर राशि अनुसार, मिठाई भी खानी चाहिए,जबकि इन बातों का कहीं उल्लेख नहीं है।
यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा पर करें भगवान श्री कृष्ण के 108 नामों का जाप, बन जाएंगे बिगड़े काम
भाई दूज का महत्व
हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक भाई दूज है। भाई का अर्थ है भाई और दूज का अर्थ है अमावस्या के बाद का दूसरा दिन। इस दिन लोग अपने भाई-बहनों के साथ जश्न मनाते हैं। वे एक-दूसरे को उपहार देते हैं। बहनें इस दिन अपने भाईयों के लिए समृद्धि और दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं।
इस पर्व का बड़ी ही धार्मिक महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे भैया दूज, भाऊ बीज, भात्र द्वितीया, भाई द्वितीया और भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर इन बातों को न करें अनदेखा, इस विधि से लगाएं टीका
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'