Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhanu Saptami 2024: कब है साल की आखिरी भानु सप्तमी? ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 11:36 AM (IST)

    भानु सप्तमी का पर्व सूर्य देव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि सूर्य देव की विधिपूर्वक उपासना करने से जातक को कारोबार में स ...और पढ़ें

    Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी का शुभ मुहूर्त
    Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी का शुभ मुहूर्त

    HighLights

    1. सप्तमी तिथि पर सूर्य देव की पूजा होती है।
    2. उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
    3. इस दिन दान करने का विशेष महत्व है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता है कि रोजाना सूर्य देव की पूजा-अर्चना और अर्घ्य देने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही तरह के दुख और संकटों से छुटकारा मिलता है। इसी वजह से सनातन धर्म में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है। सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए भानु सप्तमी का पर्व समर्पित है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि पौष माह की भानु सप्तमी (Bhanu Saptami 2024) की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    भानु सप्तमी 2024 डेट और टाइम (Bhanu Saptami 2024 Date and Time)

    पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 21 दिसंबर को दोपहर में 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 22 दिसंबर को दोपहर में 02 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में भानु सप्तमी का पर्व 22 दिसंबर को मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Bhanu Saptami पर भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए करें उनकी विशेष आरती, यश में होगी बढ़ोतरी

    शुभ मुहूर्त

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 44 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट पर

    चंद्रोदय - रात को 12 बजकर 13 मिनट पर

    चन्द्रास्त - दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर

    भानु सप्तमी पूजा विधि (Bhanu Saptami Puja Vidhi)

    • इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
    • मंदिर की सफाई कर दीपक जलाकर आरती करें और व्रत का संकल्प लें।
    • मंत्रों का जप और सूर्य चालीसा का पाठ करें।
    • जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें।
    • अंत में फल और मिठाई का भोग लगाकर लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

    इन चीजों का करें दान

    अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में गुड़, चावल, गेहूं और धन समेत आदि चीजों का दान करें। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी खत्म होती है और जातक को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना गया है।

    यह भी पढ़ें: Bhanu Saptami 2024: भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए करें उनके नामों का जाप, पूरे साल बरसेगी कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी