यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन जरूर आजमाएं चमत्कारी उपाय, जीवन की सभी परेशानी होंगी दूर
सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें रविवार के दिन किए जाने वाले चमत्कारी उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि इन उपाय को करने से साधक ...और पढ़ें

HighLights
- रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा होती है।
- रोजाना सुबह सूर्य देव को जल देना चाहिए।
- इस दिन किए गए उपाय कलयाणकारी माने जाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Raviwar Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवताओं की पूजा करने का विधान है। ठीक इसी प्रकार रविवार का दिन सूर्य देव की विधिपूवर्क पूजा-अर्चना करने का विधान है। रोजाना सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो साधक सूर्य देव की उपासना करता है, उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। साथ ही उसे पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार को विशेष उपाय करने से साधक को कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं।
रविवार के उपाय (Raviwar Ke Upay)
- अगर आप वैवाहिक जीवन सुखमय चाहते हैं, तो एक खाली बोतल में आठ साबुत उड़द के दाने, एक लोहे की कील और सरसों का तेल डालकर ढक्कन को बंद कर दें। इसके बाद इस बोतल को ऊपर से 7 बार उतारकर कहीं खली जगह पर जमीन में दबा दें। एक बात विशेष ध्यान रखें कि इस उपाय को करते समय आपको कोई टोके नहीं। माना जाता है कि इस कार्य को करने से जातक का वैवाहिक जीवन सदैव सुखमय रहता है।
यह भी पढ़ें: Singh Sankranti 2024: इस विधि से दें सूर्य देव को अर्घ्य, दिनों-दिन धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी
- सनातन धर्म में किसी पर्व या व्रत के दौरान दान करना शुभ माना जाता है। रविवार के दिन श्रद्धा अनुसार चावल, दूध और गुड़ समेत विशेष चीजों का दान करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान सूर्य देव प्रसन्न होकर जातक की सभी मुरादें पूरी करते हैं।
- यदि आप धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में रविवार के दिन किया गया उपाय आपके लिए बेहद फलदायी साबित होगा। रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर देसी घी का दीपक जलाएं और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इस टोटके को करने से करने से परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
इन मंत्रों के जप से सभी मुरादें होंगी पूरी
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।
ॐ सूर्याय नम: ।
ॐ घृणि सूर्याय नम: ।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ।
यह भी पढ़ें: Surya Dev: भगवान सूर्य के नामों का अवश्य करें जाप, पूरी होंगी सभी अधूरी मुरादें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
.jpg)