Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Blue Moon 2024: रक्षाबंधन पर दिखेगा ब्लू मून का अद्भुत नजारा, इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 11:27 AM (IST)

    हिंदू धर्म में पूर्णिमा को महत्वपूर्ण तिथियों में से एक माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है जिसे अंग्रेजी में फुल मून कहते हैं। इस ...और पढ़ें

    Blue Moon August 2024: ब्लू मून पर इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव
    Blue Moon August 2024: ब्लू मून पर इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव

    HighLights

    1. रक्षा बंधन के दिन दिखाई देगा ब्लू मून।
    2. साल में 2-3 बार घटती है ये खगोलीय घटना।
    3. कुछ राशियों के लिए रहने वाला है लाभकारी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्लू मून, जिसे स्टर्जन मून भी कहा जाता है, के दिन कई शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। ब्लू मून असल में एक खगोलीय घटना है, जो हर साल 2-3 बार घटती है। ब्लू मून सुनते ही लोगों के मन में यह विचार आता होगा कि इस दिन चांद नीले रंग का दिखाई देगा।

    लेकिन असल में इस दिन चंद्रमा (Blue Moon Raksha Bandhan 2024) अन्य दिनों से बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। ऐसे में इस दिन पर कई राशियों को लाभ मिल सकता है। किसी को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, तो वहीं कुछ जातकों को नौकरी आदि में लाभ देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वह लकी राशियां कौन-सी हैं।

    इस समय दिखेगा ब्लू मून

    19 अगस्त 2024 की रात्रि चंद्रमा शाम 06 बजकर 54 मिनट पर उदय होगा। वहीं रात्रि 11 बजकर 56 मिनट पर चंद्रमा अपने चरम पर होगा। साथ ही चंद्रास्त 20 अगस्त को सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर होगा। बता दें कि 19 अगस्त को शाम 06 बजकर 59 मिनट पर चंद्रमा, मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।  

    यह भी पढ़ें - Sawan Purnima 2024: कब है सावन की पूर्णिमा? यहां जानें स्नान-दान का समय और शुभ योग

    इन राशियों को मिलेगा लाभ

    रक्षाबंधन पर यानी ब्लू मून के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और श्रवण नक्षत्र जैसे कई शुभ योग के साथ-साथ दुर्लभ शोभन योग का संयोग भी बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन बुधादित्य योग और शश योग का भी निर्माण हो रहा है, जो मेष, सिंह, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ पहुंचाने वाला है। इस राशियों के जातकों के जीवन में कोई खुशखबरी आ सकती है। इसी के साथ आपको कार्यक्षेत्र में भी लाभ देखने को मिलने वाला है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Sawan Purnima 2024: सावन पूर्णिमा पर इस तरह करें विष्णु जी को प्रसन्न, नहीं सताएगी धन की समस्या

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।