Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Braj Holi 2024 Schedule: ब्रज में होली का उत्सव शुरू, देखें रंगोत्सव का पूरा शेड्यूल

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Mon, 19 Feb 2024 12:14 PM (IST)

    वृंदावन मथुरा और बरसाना में अलग-अलग तरह की होली खेली जाती है। इस उत्सव में अधिक संख्या में लोग शामिल होते हैं और होली के पर्व को उत्साह के साथ मनाते ह ...और पढ़ें

    Braj Holi 2024 Schedule: ब्रज में होली का उत्सव शुरू, देखें रंगोत्सव का पूरा शेड्यूल
    Braj Holi 2024 Schedule: ब्रज में होली का उत्सव शुरू, देखें रंगोत्सव का पूरा शेड्यूल

    HighLights

    1. देशभर में ब्रज की होली अधिक प्रसिद्ध है।
    2. ब्रज में होली के त्योहार को कई तरह से मनाया जाता है।
    3. होली उत्सव में अधिक संख्या में लोग शामिल होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Braj Holi 2024 Schedule: देशभर में ब्रज की होली अधिक प्रसिद्ध है। ब्रज में होली की शुरुआत बसंत पंचमी के साथ हो गई है और और ये सिलसिला लगातार 40 दिनों तक जारी रहेगा। सनातन धर्म में बसंत पंचमी के अवसर पर होली का डंडा गाड़ा जाता है। इसका मतलब यह होता है कि होली के त्योहार शुरुआत हो गई है। इस बीच वृंदावन, मथुरा और बरसाना में अलग-अलग तरह की होली खेली जाती है।

    इस उत्सव में अधिक संख्या में लोग शामिल होते हैं और होली के पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। साथ ही राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाते हैं। अगर आप भी इस होली में शामिल होने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं ब्रज में कब कौन सी होली खेली जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत

    ब्रज होली 2024 का शेड्यूल (Braj Holi 2024 Schedule)

    17 मार्च 2024 - इस दिन नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव होगा और बरसाना में लड्डू की होली खेली जाएगी।

    18 मार्च 2024 - इस दिन बरसाना  में लठमार होली होगी।

    19 मार्च 2024 - नंदगांव में लठमार होली का उत्सव मनाया जाएगा।

    20 मार्च 2024 - रंगभरनी एकादशी के अवसर पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली के रंग देखने को मिलेंगे।

    21 मार्च 2024- इस दिन गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी। साथ ही बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली होगी।

    24 मार्च 2024 - होलिका दहन होगा।

    25 मार्च 2024 - पूरे ब्रज में होली का उत्सव मनाया जाएगा और रंग-बिरंगे रंग और पानी की होली खेली जाएगी।

    26 मार्च 2024 - इस दिन दाऊजी हुरंगा होगा।

    02 अप्रैल 2024 -वृंदावन के रंगजी मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

    इसलिए अनूठी है ब्रज की होली

    ब्रज में होली के उत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। इस पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। लठमार होली के साथ ब्रज की संस्कृति भी श्रद्धालुओं को झंकृत करती है। ब्रज में होली उत्सव के दौरान गीत, पद-गायन की पंरपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। ब्रज में होली के कार्यक्रमों की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है।

    यह भी पढ़ें: Holi 2024: साल 2024 में कब मनाई जाएगी होली? जानिए हिंदू धर्म में क्यों इतना महत्वपूर्ण है ये त्योहार

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

    खबरें और भी