Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips for Home: वैवाहिक जीवन में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, नहीं होंगे लड़ाई-झगड़े

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 12:08 PM (GMT+05:30)

    हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत-ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से बच सकता ह ...और पढ़ें

    Vastu Tips for married couples वैवाहिक जीवन में अपनाएं ये वास्तु टिप्स।
    Vastu Tips for married couples वैवाहिक जीवन में अपनाएं ये वास्तु टिप्स।

    HighLights

    1. हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है वास्तु शास्त्र।
    2. हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को माना गया है महत्वपूर्ण।
    3. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है सुख-शांति।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Home: शादी के बाद दंपत्ति अपने घर को एक नए तरीके से सजाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी नई-नई शादी हुई है या फिर जल्द ही आपका विवाह होने वाला है, तो ये वास्तु टिप्स आपके बहुत काम आ सकती हैं। अपने घर को सजाने समय अगर आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण तरीके से बीतता है।

    कैसा होना चाहिए बेडरूम

    वास्तु शास्त्र में माना गया है आपके शयन कक्ष यानी बेडरूम में टीवी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही बेडरूम में कभी भी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस आदि नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनने लगती है।

    इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके बेडरूम में नकारात्मक ऊर्जा देने वाली तस्वीरें जैसे डूबता जहाज, महाभारत युद्ध या हिंसक पशु-पक्षी की फोटो नहीं होनी चाहिए। इससे भविष्य में दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

    इन नियमों का रखें ध्यान

    रसोई के आसपास कभी भी शौचालय नहीं बनवाना चाहिए। इसके साथ ही रसोई घर के नीचे या ऊपर भी शौचालय नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो सकती है, जो आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकती है। इसके साथ ही ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भी शौचालय नहीं होना चाहिए।

    यह भी पढ़ें -  Sleeping Astrology: सोते समय किस दिशा में होने चाहिए आपके पैर? वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

    घर में न रखें ये चीजें

    घर में कभी भी टूटी-फूटी चीजें जैसे खराब घड़ी या बेकार पड़े जूते-चप्पलों को नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही वास्तु के अनुसार, घर में बहता हुए नल होने पर व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ सकता है। जो आगे चलकर लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके इसे ठीक करवा लेना चाहिए।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'