यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Gochar 2025: 30 जनवरी से इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, निवेश से होगा दोगुना लाभ
ज्योतिषियों की मानें तो माघ महीने में बुध (Budh Gochar 2025) समेत कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों क ...और पढ़ें

HighLights
- ग्रहों के राजकुमार बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं।
- मकर राशि के जातकों पर मंगल देव की कृपा बरसती है।
- कुंडली में बुध मजबूत होने से जातक मधुरभाषी होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2025 In Capricorn: वैदिक पंचांग के अनुसार, 30 जनवरी से माघ माह के शुक्ल पक्ष की शुरुआत होगी। माघ माह के शुक्ल पक्ष में वसंत पंचमी, रथ सप्तमी एवं भीष्म अष्टमी मनाई जाती है। वहीं, माघ माह का समापन पूर्णिमा तिथि पर होगा। इस दिन बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करेंगे।
(62).jpg)
ज्योतिषियों की मानें तो माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर ग्रहों के राजकुमार बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ होगा। वर्तमान समय में बुध देव मकर राशि में विराजमान हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट
बुध गोचर 2025
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार 30 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 30 जनवरी को बुध देव श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में बुध देव 7 फरवरी तक रहेंगे। इस दिन बुध देव धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 11 फरवरी के दिन बुध देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
इन राशियों को होगा लाभ
बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर सूर्य देव की भी कृपा बरस रही है। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में विशेष सफलता मिलेगी। सभी रुके काम बन जाएंगे। रोजगार से जुड़े लोगों को जॉब मिल सकती है। किसी व्यक्ति के माध्यम से आपको कारोबार में लाभ मिल सकता है। बुध देव की कृपा से कारोबार में चार चांद लग जाएंगे।
खबरें और भी
इसके साथ ही कर्क राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। बुध देव की कृपा से नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बुलेट ट्रेन की तरह कारोबार दौड़ेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्य स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा रखें। इसके साथ ही गौमाता को हरा चारा खिलाएं। इन उपाय को करने से मनमुताबिक सफलता मिलेगी। खरीद और बिक्री के कारोबार में ज्यादा लाभ मिलेगा।
बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से कारोबार को नया आयाम मिलेगा। भगवान गणेश की कृपा से धन की प्राप्ति होगी। किसी विशेष काम में सफलता मिलेगी। जीवन की गाड़ी पटरी पर जल्द लौटेगी।
यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।