Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल पर घर लाएं ये चीजें, परिवार पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

    Updated: Mon, 27 May 2024 11:11 AM (IST)

    Budhwa mangal 2024 ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल और बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस विशेष दिन पर हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा ...और पढ़ें

    Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल पर घर लाएं ये चीजें, परिवार पर कभी नहीं आएगा कोई संकट
    Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल पर घर लाएं ये चीजें, परिवार पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

    HighLights

    1. सनातन धर्म में बड़ा मंगल का अधिक महत्व है।
    2. इस बार पहला बड़ा मंगल 28 मई को है।
    3. इस दिन कुछ चीजों का घर लाना कल्याणकारी होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष पहला बड़ा मंगल 28 मई (Kab Hai Bada Mangal) को है। इस शुभ अवसर पर भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही जीवन के संकटों से छुटकारा पाने के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि बजरंगबली की उपासना करने से जातक के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि इस दिन घर कुछ विशेष चीजों को लाने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं कि बड़ा मंगल पर घर किन चीजों का लाना शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: कब-कब है बड़ा मंगल ? इस दौरान भूलकर भी न करें ये कार्य

    घर लाएं ये चीजें

    • मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भक्त बजरंगबली को सिंदूर प्रिय है। बड़ा मंगल के दिन घर सिंदूर लाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहेगी।
    • मान्यता के अनुसार, हनुमान जी को अस्त्र गदा प्रिय है। ऐसे में बड़ा मंगल पर घर अस्त्र गदा लाएं। इससे घर में सुख-शांति का आगमन होगा, लेकिन गदा को स्थापित करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वह घर के पूर्व दिशा में हो।
    • अगर आप हनुमान जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो बड़ा मंगल पर घर केसर लाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
    • इसके अलावा बड़े मंगल पर घर केसरियां झंडा लाएं और उसे छत पर लगा दें। मान्यता है कि इससे घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होगा और परिवार पर कोई संकट नहीं आएगा।

    साल 2024 में बड़ा मंगल कब-कब है?

    पहला बड़ा मंगल- 28 मई 2024

    दूसरा बड़ा मंगल - 4 जून 2024

    तीसरा बड़ा मंगल - 11 जून 2024

    चौथा बड़ा मंगल - 18 जून 2024

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: कैसे हुई बड़ा मंगल मनाने की शुरुआत? प्राचीन हनुमान मंदिर से जुड़ा है इसका इतिहास

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।