Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budhwar Ke Upay: इंटरव्यू में नहीं मिल रही है सफलता, तो बुधवार के दिन आजमाएं ये उपाय

    Updated: Tue, 13 May 2025 04:38 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में महादेव के पुत्र भगवान गणेश (Budhwar Ke Upay) की कृपा प्राप्त करने के लिए बुधवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन भक्त गणपति बप्पा की विश ...और पढ़ें

    बुधवार के दिन करें ये उपाय (Pic Credit- Freepik)
    बुधवार के दिन करें ये उपाय (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. बुधवार का दिन गणपति बप्पा को समर्पित है।
    2. इस दिन विशेष चीजों का दान करना चाहिए।
    3. इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार 14 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन व्रत भी किया गया किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बुधवार (Budhwar Ke Upay) के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आ रही सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है। अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा प्राप्त और करियर एवं कारोबार में सफलता पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन गणपति बप्पा की पूजा करने के बाद उपाय जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि बुधवार के दिन उपाय करने से साधक को सही मार्गदर्शन मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं बुधवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

    इंटरव्यू में मिलेगी सफलता

    इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन स्नान करने के बाद कच्चे सूत में 7 गांठ लगाएं। इसके बाद इसे गणपति बप्पा को अर्पित करें। इस दौरान भगवान गणेश के नाम का ध्यान करें। इसके बाद इस धागे को पर्स में रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से इंटरव्यू में सफलता मिलती है।

    (Pic Credit- Freepik)

    आर्थिक तंगी की समस्या होगी दूर

    आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए बुधवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद गणेश की पूजा करें। इस दौरान भगवान गणेश का गन्ने के रस से अभिषेक करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या छुटकारा मिलता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन पूजा के समय करें 5 उपाय, खुल जाएगा किस्मत का पिटारा

    वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा

    वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद उन्हें बांसुरी अर्पित करें। कुछ समय के बाद बांसुरी को घर की उत्तर दिशा में रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    खबरें और भी

    कारोबार और करियर में मिलेगी सफलता

    अगर आप कारोबार और करियर में तरक्की पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन महादेव के पुत्र भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद हरे रंग की चीजों का दान करें। जैसे - हरी सब्जी और हरे हर फल आदि। इन चीजों का दान करने से साधक पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है। साथ ही कारोबार और करियर में सफलता प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें: Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, बदल जाएगी फूटी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।