Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना ठीक है या नहीं, पूजा से जुड़े नियम क्या हैं?

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    हिंदू धर्म में शिवलिंग की पूजा को विशेष रूप से फलदायी बताया जाता है। आइए यहां शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने के महत्व, लाभ और नियमों के बारे में जानें ...और पढ़ें

    शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने के फायदे और पूजा के सही नियम (Picture Credit: AI Generated)

    शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने के फायदे और पूजा के सही नियम (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है और मुख्य रूप से सावन के महीने में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए पूजन के दौरान कुछ चीजें चढ़ाई जाती हैं जिससे उनकी विशेष कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। ऐसे ही एक सवाल मन में आता है कि क्या सरसों का तेल शिवलिंग पर चढ़ाया जा सकता है?

    अगर हम ज्योतिष की मानें तो सरसों का तेल शिवलिंग पर चढ़ाने से शत्रु बाधाओं से मुक्ति मिलती है। हालांकि, आपको नियमित पूजा के दौरान शिवलिंग पर सरसों कच्चा दूध और जल चढ़ाने की सलाह दी जाती है।

    शिव जी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका जलाभिषेक को माना जाता है, लेकिन भक्त अपनी श्रद्धा से अन्य चीजें भी अभिषेक के समय अर्पित करते हैं। आइए आपको बताते हैं सरसों का तेल शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए या पूजा के नियम कुछ और हैं?

    शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने से क्या होता है?

    सरसों के तेल को अत्यंत शुभ माना जाता है और मुख्य रूप से शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने की सलाह दी जाती है। जब शिवलिंग पर यह तेल अर्पित करने की बात आती है, तो अगर कोई इसे श्रद्धा से अर्पित करता है तो उसके चारों ओर एक दिव्य रक्षा कवच बनता है और किसी भी तरह की बुरी शक्ति उसे नुकसान नहीं पहुंचा पाती है।

    वहीं यदि कोई इस विचार से शिवलिंग पर तेल अर्पित करता है कि उसके शत्रुओं का विनाश हो जाए तो यह आपके लिए फलदायी नहीं होता है। किसी भी गलत विचार के साथ आपको कभी भी शिव पूजन में किसी भी वस्तु को अर्पित नहीं करना चाहिए।

    खबरें और भी

    जीवन की बाधाएं दूर होती हैं

    कई बार जीवन में ऐसी बाधाएं आती हैं जो आपके पूर्व जन्मों के दोषों के कारण आती हैं। ऐसे में हमें समझ नहीं आता है कि ये बदलाव क्यों हो रहे हैं। ऐसे में शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने से नवग्रहों को संतुलित करने में मदद मिलती है।

    मुख्य रूप से इस उपाय से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है। जब आप श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाते हैं तो मांगलिक दोष, शनि दोष और ग्रह बाधाएं दूर होने लगती हैं। यही नहीं इस उपाय से पूर्व जन्मों के दोष भी दूर हो सकते हैं।

    शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने के लाभ

    यदि आपको धन, व्यापार या नौकरी में रुकावट हो रही है तो यह उपाय आपके लिए फलदायी हो सकता है। आप सोमवार और शनिवार के दिन शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाएं और बाधाओं से निकलने की प्रार्थना करें।

    इस उपाय से आपको जल्द ही नौकरी में लाभ मिलने के साथ बाधाओं को दूर करने में भी मदद मिलती है। जब आप श्रद्धा से सरसों का तेल शिव जी को अर्पित करते हैं तो यह ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति भी प्रदान करता है।

    शिवलिंग पर क्या चढ़ाना शुभ होता है?

    अगर हम ज्योतिष की बात करें तो शिवलिंग पर जल चढ़ाना सबसे शुभ माना जाता है। आप जल में कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें तो अत्यंत फलदायी हो सकता है। वहीं कुछ अन्य चीजें जैसे शहद, गन्ने का रस, दही और अक्षत चढ़ाना भी विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इन चीजों को अर्पित करने से सदैव जीवन में शिव जी की कृपा बनी रहती है।


    शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना विशेष रूप से फलदायी है और इससे कई बाधाओं को दूर करने में भी मदद मिलती है, लेकिन शिवलिंग के नियमित स्नान के लिए इस तेल का उपयोग न करें।

    यह भी पढ़ें- शिवलिंग पर क्यों नहीं चढ़ाते केतकी का फूल और सिंदूर? क्या है इसके पीछे की वजह

    यह भी पढ़ें- सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन शुभ चीजों को मिलाएं, भोलेनाथ की होगी असीम कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।