Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024 7th Day: अधूरी इच्छाएं होंगी पूर्ण, मिलेगा मां काली का आशीर्वाद, आज के दिन करें ये खास उपाय

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 10:10 AM (IST)

    चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2024 7th Day) का आज सातवां दिन है। यह दिन मां काली की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है इस दिन देवी कालरात्रि की ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024 7th Day: मां काली को प्रसन्न करने के खास उपाय
    Chaitra Navratri 2024 7th Day: मां काली को प्रसन्न करने के खास उपाय

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र का आज सातवां दिन है।
    2. यह दिन मां काली की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. माता रानी के इस स्वरूप की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024 7th Day: चैत्र नवरात्र का आज सातवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां काली की पूजा का विधान है। इस दिन भक्त माता कालरात्रि के लिए उपवास रखते हैं और कठिन तप करते हैं। माता रानी के इस स्वरूप की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। साथ ही सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं।

    ऐसे में अगर आप माता कालरात्रि की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने चाहिए, जिससे आपके जीवन की मुश्किलें दूर हो सकें।

    मां काली को प्रसन्न करने के खास उपाय

    32 नामों का करें जाप

    नवरात्र के सातवें दिन माता दुर्गा के 32 नामों का जाप बड़ा ही फलदाई माना गया है। सप्तमी तिथि पर जो भी भक्त रात्रि के समय देवी की विधिपूर्वक पूजा करते हैं और उनके 32 नामों का जाप करते हैं उनके घर से सारी विपदाएं दूर होती है। इसके अलावा उन्हें रोग-शोक से भी मुक्ति मिलती है।  

    खिचड़ी का भोग लगाएं

    नवरात्र का सातवां दिन ज्योतिष की दृष्टि से बेहद विशेष माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस तिथि पर देवी काली को खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए। इससे माता बहुत खुश होती हैं। इसके साथ ही उस प्रसाद घर के साथ अन्य लोगों में बांटना चाहिए। ऐसा करने से जीवन भर मां का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही घर में बरकत आती है।

    गुड़हल का फूल चढ़ाएं

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  देवी काली को गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। अगर आपके पास धन का अभाव है और आप मां की पूजा में ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे हैं, तो आप देवी को मात्र  गुड़हल का फूल चढ़ाकर प्रसन्न कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह दिव्य फूल लाल होना चाहिए। ऐसी मान्यता है इससे अधूरी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Day 7: आज है चैत्र नवरात्र का सातवां दिन, ऐसे करें मां कालरात्रि की पूजा, जानिए कैसा है देवी का स्वरूप ?

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'