Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kapur Ke Upay: चैत्र नवरात्र में करें कपूर के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर और जीवन में आएंगी खुशियां

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 11:32 AM (IST)

    मान्यता है कि चैत्र नवरात्र के दौरान किए गए कई उपाय इंसान के जीवन के लिए बेहद फलदायी होते हैं। उनमें से एक है कपूर (Kapur Ke Upay) का उपाय। कपूर और घी ...और पढ़ें

    Kapur Ke Upay: चैत्र नवरात्र में करें कपूर के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर और जीवन में आएंगी खुशियां
    Kapur Ke Upay: चैत्र नवरात्र में करें कपूर के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर और जीवन में आएंगी खुशियां

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र में माता रानी की विशेष पूजा की जाती है।
    2. पूजा के दौरान कपूर का प्रयोग किया जाता है ।
    3. कपूर के उपाय से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024, Kapur Ke Upay in Hindi: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र का अधिक महत्व है। चैत्र नवरात्र की शुरुआत चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होती है। इस दौरान माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि चैत्र नवरात्र के दौरान किए गए कई उपाय इंसान के जीवन के लिए बेहद फलदायी होते हैं। उनमें से एक है कपूर का उपाय। ऐसा माना जाता है कि कपूर के चमत्कारी उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं कपूर के इन उपायों के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Shani Dev Pujan: ऐसे करें चैत्र नवरात्र पर शनि देव को प्रसन्न, जीवन में बनी रहेगी सुख और शांति

    कपूर के उपाय (Kapur Ke Upay)

    • नवरात्र के दौरान कपूर को जलाना अधिक शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
    • कपूर का प्रयोग पूजा के दौरान किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए मंगलवार के दिन  5 लौंग, 1 कपूर जलाकर भगवान हनुमान जी का पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी की परेशानी दूर होती है और इंसान के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।  
    • इसके अलावा परिवार में विवाद और मनमुटाव की परेशानी को दूर करने के लिए कपूर को घी में भिगोकर जलाएं। माना जाता है कि यह उपाय करने से परिवार में वाद विवाद और मनमुटाव की परेशानी दूर होती है।
    •  अगर आपको बुरे सपने आते हैं, तो ऐसे में सोते समय तकिया के नीचे कपूर को रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान को बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है और यह उपाय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: कब और कैसे करें नवरात्र व्रत का पारण? जानिए इसका महत्व

     

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'