Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में कब है महाष्टमी और नवमी? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 11:03 AM (IST)

    हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व नवरात्र माना गया है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शुभ फल की प्रा ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में कब है महाष्टमी और नवमी? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त
    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में कब है महाष्टमी और नवमी? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है।
    2. चैत्र नवरात्र के अंत में कन्या पूजन किया जाता है।
    3. इस बार नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ashtami and Navami 2024 Date: हिंदुओं के लिए चैत्र नवरात्र के पर्व का विशेष महत्व है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत किया जाता है। नवरात्र के अंतिम दिन हवन करके कन्या पूजन किया जाता है। इस बार 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे और 17 अप्रैल को समापन होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्र में महाष्टमी और महानवमी की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।  

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: इन दो शुभ मुहूर्त में करें चैत्र नवरात्र पर घटस्थापना, घर होगा मां दुर्गा का आगमन

    चैत्र नवरात्र 2024 अष्टमी डेट (Chaitra Navratri 2024 Ashtami Date)

    चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि को महाष्टमी मनाई जाती है। चैत्र नवरात्र में महाष्टमी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से होगी और इसका समापन 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में महाष्टमी 16 अप्रैल को मनाई जाएगी।

    चैत्र नवरात्र 2024 नवमी डेट (Chaitra Navratri 2024 Navami Date)

    पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से होगी और इसका समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में महानवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी।  

    चैत्र नवरात्र 2024 डेट (Chaitra Navratri 2024 Start And End Date)

    चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 08 अप्रैल को रात्रि 11 बजकर 51 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 09 अप्रैल को रात्रि 08 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी और 17 अप्रैल को समापन होगा।  

    खबरें और भी

    इस मुहूर्त में करें घटस्थापना (Chaitra Navratri 2024 Ghatasthapana Muhurat)

    ज्योतिषियों की मानें तो 09 अप्रैल को घटस्थापना समय प्रातः काल 06 बजकर 02 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक है। इस समय में घटस्थापना कर सकते हैं। इसके अलावा  11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट के बीच अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, मिलते हैं ये संकेत

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।