Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2025: घर में चाहते हैं सुख-शांति का वास, तो घर में जरूर लगाएं ये पौधे

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 12:20 PM (IST)

    हर साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस दौरान अलग -अलग दिन मां दुर्गा के 09 रूपों की पूजा-अर्चना करने क ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2025: इन पौधों को लगाने से चमकेगी किस्मत
    Chaitra Navratri 2025: इन पौधों को लगाने से चमकेगी किस्मत

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र की शुरुआत जल्द होने जा रही है।
    2. इस दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा होती है।
    3. चैत्र नवरात्र में कुछ पौधे लगाना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र के पर्व को बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के मंदिरों में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। साथ ही भक्त मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी रखते हैं। वहीं, जीवन में खुशियों के आगमन के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं।

    ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्र के दौरान घर में कुछ शुभ पौधों (Best plants for positive energy) को लगाने से साधक की किस्मत चमक सकती है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्र (Lucky plants for Navratri) में किन पौधों को घर में लगाना फलदायी साबित होगा?    

    कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025 Start and End Date)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट होगा। इस प्रकार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी और समापन 07 अप्रैल को होगा।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र के दौरान जरूर करें देवी दुर्गा के इस कवच का पाठ, सभी संकटों से होगी सुरक्षा

     (Pic Credit-AI)

    तुलसी का पौधा

    सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है और इसे घर में लगाने से सुख-शांति (Plants for peace and prosperity) का वास होता है। ऐसे में आप चैत्र नवरात्र के दौरान घर में तुलसी के पौधे को लगाएं। इस पौधे को उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर मां लक्ष्मी का आगमन होता है और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।

    खबरें और भी

    शंखपुष्पी का पौधा

    इसके अलावा सनातन धर्म में शंखपुष्पी के पौधे को महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप घर में मां दुर्गा का आगमन चाहते हैं, तो इस चैत्र नवरात्र में घर में शंखपुष्पी का पौधा जरूर लगाएं। मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति के रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे और सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी।  

    केले का पौधा

    केले का पौधा को बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है, तो ऐसे में चैत्र नवरात्र में इस पौधे को घर में जरूर लगाएं। इससे श्रीहरि प्रसन्न प्रसन्न होंगे। इस पौधे की पूजा करने से वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्या दूर होती है और गुरु दोष से छुटकारा मिलता है।

     यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2025: चैत्र नवरात्र से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अटका हुआ धन मिलेगा वापस

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।