Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र में इस दिशा में स्थापित करें मां दुर्गा की तस्वीर, रखें इन बातों का ध्यान

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 12:03 PM (IST)

    हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त भाव के ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2025: इस दिशा में रखें देवी दुर्गा की तस्वीर।
    Chaitra Navratri 2025: इस दिशा में रखें देवी दुर्गा की तस्वीर।

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।
    2. चैत्र नवरात्र का व्रत देवी भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है।
    3. इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल चैत्र नवरात्र का पर्व बेहद उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दौरान लोग नौ दिनों तक व्रत का पालन करते हैं। यह पावन व्रत मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित है। हिंदुओं के बीच चैत्र नवरात्र इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह (Chaitra Navratri 2025) हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का भी प्रतीक है। ऐसे में अगर आप घर पर माता की तस्वीर स्थापित करते हैं, तो आपको उससे जुड़ी कुछ प्रमुख बातों को जरूर जानना चाहिए, जो इस प्रकार हैं।

    इस दिशा में रखें देवी दुर्गा की तस्वीर (Is Disha Me Rakhen Maa Durga Ki Tasveer)

    जो साधक चैत्र नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा घर पर स्थापित करने की सोच रहे हैं, उन्हें दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, देवी की प्रतिमा ऐसे विराजमान करें कि मां का मुख पश्चिम या उत्तर की ओर हो, जिससे जब साधक पूजा करें तो उनका मुख दक्षिण दिशा या पूर्व दिशा में हो। ये दो दिशाएं (Navratri Vastu Tips) मां को बेहद प्रिय हैं।

    इसके साथ ही इस दिशा की ओर मुख करके पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा साधक को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2025 Date: विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश को राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, सभी विघ्नों का होगा नाश

    रखें इन 4 बातों का ध्यान

    • घर पर लड़ाई-झगड़ा न करें।
    • तामसिक चीजों से परहेज करें।
    • महिलाओं के साथ गलत व्यवहार न करें।
    • साफ-सफाई का ध्यान रखें।

    चैत्र नवरात्र 2025 डेट और टाइम? (Chaitra Navratri 2025 Start and End Date)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल चैत्र नवरात्र का पर्व 30 मार्च, 2025 से शुरू होगा।

    वहीं, इसका समापन 07 अप्रैल, 2025 को होगा। इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आएंगी ऐसे में चैत्र नवरात्र बेहद शुभ और कल्याणकारी माने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Falgun Purnima 2025 Daan: फाल्गुन पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, पूरे साल पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी