Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 05:14 PM (IST)

    सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है। कहते हैं कि जो लोग सच्ची श्रद्धा क ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2025: घर से निकाल दें ये चीजें।( Img Caption - Freepic)
    Chaitra Navratri 2025: घर से निकाल दें ये चीजें।( Img Caption - Freepic)

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।
    2. चैत्र नवरात्र का व्रत देवी भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है।
    3. चैत्र नवरात्र का पर्व देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में हर साल नवरात्र का त्योहार बड़ी ही धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाता है। यह नौ दिवसीय त्योहार एक साल में चार बार मनाया जाता है। इनमें से शारदीय और चैत्र नवरात्र का सबसे अधिक महत्व है। यह पर्व मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दौरान मां की आराधना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

    इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, इससे (Navratri Dates 2025) जुड़ी कुछ सावधानियां बताई गई हैं, जिनका पालन हर किसी को करना चाहिए, आइए उनके बारे में जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: पुरुषों से भी मुश्किल है महिला नागा साधु बनने की प्रक्रिया, यहां जानें इनका अनकहा रहस्य

    घर से निकाल दें ये चीजें

    चैत्र नवरात्र से पहले फटे-पुराने जूते-चप्पल, कांच का टूटा सामान, टूटी मूर्ति, टूटी झाड़ू, तुलसी का सूखा पौधा, बेकार या खराब पड़ी घड़ी आदि चीजों को घर से निकाल देना चाहिए। कहा जाता है कि इन चीजों की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही घर में दरिद्रता का वास होता है।

    ऐसे में कलश स्थापना से पहले ऐसी खराब वस्तुओं को अपने घर से निकाल दें और अच्छी तरह साफ-सफाई करें। इसके अलावा घर को सजाएं। पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। इससे घर में शुभता आएगी।

    कब शुरू होंगे चैत्र नवरात्र 2025? (Chaitra Navratri 2025 Start and End Date)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल चैत्र नवरात्र का पर्व 30 मार्च, 2025 से शुरू होगा। वहीं, इसका समापन 07 अप्रैल, 2025 को होगा।

    यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mela 2025: कब होगा महाकुंभ का 5वां अमृत स्नान? जानें डेट, महत्व और गंगा स्नान का समय

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी