Chaitra Navratri 2026: इस बार डोली में सवार होकर आ रही हैं अंबे मां, इन राशियों की खुलेगी किस्मत
माता रानी की कृपा प्राप्ति के लिए नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) की अवधि विशेष महत्व रखती है। माता रानी का डोली में अगमन होने पर यह माना जाता है कि य ...और पढ़ें

Chaitra Navratri 2026 (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
HighLights
गुरुवार 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र
इस बार डोली में सवार होकर आ रही हैं माता रानी
कुछ राशियों के लिए शुभ मानी जा रही है यह अवधि
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है, जिसका समापन शुक्रवार 27 मार्च को होगा। इस बार माता रानी डोली में सवार होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाने आ रही हैं। माना जा रहा है कि चैत्र नवरात्र की पावन अवधि में कुछ ऐसी राशियां हैं, जिन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि कहीं आपकी राशि भी तो इनमें शामिल नहीं है।
इन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके लिए यात्रा के योग बन सकते हैं। आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। वहीं मिथुन राशि वालों के लिए भी चैत्र नवरात्र का समय बहुत अच्छा माना जा रहा है। इस समय भाग्य आपका पूरा साथ देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में नए अवसर भी मिलेंगे।
-1773128581856.jpg)
दूर होंगी रुकावटें
सिंह राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्र की पावन अवधि जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है। आपके लिए धन लाभ के योग भी बना रहे हैं। वहीं कन्या राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं और उन्नति के नए मार्ग खुल सकते हैं।
इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
मकर और मीन राशि के जातकों के लिए भी चैत्र नवरात्र की अवधि काफी शुभ मानी जा रही है। आपको कार्यक्षेत्र में नई अफसर मिल सकते हैं। साथ ही धन संबंधी मामलों में भी लाभ देखने को मिलेगा। वहीं कुंभ राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामले में लाभ मिल सकता है।
खबरें और भी

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
इन्हें रहना होगा सावधान
कुछ ऐसी राशियां भी हैं, जिन्हें इस अवधि में सावधानी बरतने की जरुरत है। वृषभ राशि वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। वहीं तुला राशि वालों को धन की हानि हो सकती है। धनु राशि की बात करें, तो आपका दोस्तों या किसी करीबी से मतभेद हो सकता है।
यह भी पढ़ें - चैत्र नवरात्र 2026: घटस्थापना से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, 9 दिनों तक बनी रहेगी मां अंबे की कृपा
यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2026 Date: कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र? यहां पढ़ें घटस्थापना का मुहूर्त और धार्मिक महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।