Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026 Date: इस दिन से होगी चैत्र नवरात्र की शुरुआत, जानें तारीख और कलश स्थापना मुहूर्त

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 02:30 PM (GMT+05:30)

    चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। यह मां दुर्गा को समर्पित है। ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्र का महत्व। (Ai Generated Image)

    Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्र का महत्व। (Ai Generated Image)

    HighLights

    1. चैत्र महीने में चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है

    2. यह मां दुर्गा को समर्पित है

    3. इस दौरान व्रत और पूजा-पाठ का विधान है

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। इसी दिन हिंदू नववर्ष भी मनाया जाता है। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) का पर्व कब शुरू होगा? आइए यहां इससे जुड़ी प्रमुख बातें जानते हैं।

    Chaitra Navratri 2026 Date

    Ai Generated Image

    चैत्र नवरात्र तिथि और समय (Chaitra Navratri 2026 Date And Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होगी।

    कलश स्थापना समय (Kalash Sthapana Muhurat)

    कलश स्थापना का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त यानी अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

    पूजा विधि (Chaitra Navratri 2026 Puja Vidhi)

    • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
    • एक वेदी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें।
    • एक मिट्टी के पात्र में जौ बोएं और कलश में जल, सिक्का, सुपारी व अक्षत डालकर उस पर नारियल रखें।
    • अगर संभव हो, तो नौ दिनों के लिए अखंड दीपक जलाएं, वरना सुबह-शाम आरती और पूजा जरूर करें।
    • 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का जाप करें।
    • दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
    • आरती से पूजा का समापन करें।

    नौ दिन के नौ भोग (Chaitra Navratri 2026 Bhog List)

    • मां शैलपुत्री (पहला दिन) - गाय का घी।
    • मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) - शक्कर और पंचामृत।
    • मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) - दूध या दूध से बनी मिठाई।
    • मां कुष्मांडा (चौथा दिन) - मालपुआ।
    • मां स्कंदमाता (पांचवां दिन) - केला।
    • मां कात्यायनी (छठा दिन) - शहद।
    • मां कालरात्रि (सातवां दिन) - गुड़।
    • मां महागौरी (आठवां दिन) - नारियल।
    • मां सिद्धिदात्री (नौवां दिन) - हलवा, पूरी और चना।

    चैत्र नवरात्र का धार्मिक महत्व (Chaitra Navratri 2026 Significance)

    चैत्र नवरात्र का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। धार्मिक दृष्टि से, यह समय आत्म-शुद्धि, शक्ति की पूजा और बुराइयों पर विजय पाने का है। इस व्रत के अंतिम दिन राम नवमी मनाई जाती है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म का प्रतीक है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Date: नए साल में कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र? नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र का पर्व 19 मार्च से 27 मार्च तक, पालकी पर देवी की सवारी, जानें इसका पूरा महात्‍म्‍य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।