Chaitra Navratri 2026: बनना चाहते हैं मां के चहेते? तो नोट कर लें नवरात्र के 9 शुभ रंग, हर दिन के लिए है अलग महत्व
चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) मां दुर्गा को समर्पित एक पावन पर्व है, जिसमें भक्त उपवास और पूजा-अर्चना करते हैं। ...और पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र के शुभ रंग। (Ai Generated Image)
HighLights
चैत्र नवरात्र का पावन पर्व बेहद शुभ माना जाता है
यह मां दुर्गा को समर्पित है
इस दौरान पूजा-पाठ और व्रत का विधान है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व बेहद शुभ माना गया है। यह मां दुर्गा को समर्पित है। आज नवरात्र का तीसरा दिन है। इस दौरान साधक श्रद्धा के साथ उपवास और पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मां को खुश करने का एक और सरल तरीका है? वह है हर दिन के रंगों के अनुसार कपड़े पहनना है। आइए इस आर्टिकल में नवरात्र के 9 शुभ रंगों के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -
चैत्र नवरात्र के 9 दिन और नौ रंग (The 9 Days And 9 Colors Of Chaitra Navratri)

Ai Generated Image
- प्रतिपदा पीला (Yellow) - यह रंग उत्साह, खुशी और सकारात्मकता का प्रतीक है। मां शैलपुत्री की पूजा में यह रंग सबसे शुभ माना जाता है।
- द्वितीया हरा (Green) - यह रंग प्रकृति, विकास और सेहत से जुड़ा है। मां ब्रह्मचारिणी को यह रंग बहुत प्रिय है।
- तृतीया भूरा/ग्रे (Grey) - यह रंग शांति, संयम और स्थिरता का प्रतीक है। मां चंद्रघंटा की पूजा में इस रंग का विशेष महत्व है।
- चतुर्थी नारंगी (Orange) - यह रंग ऊर्जा, साहस और रचनात्मकता का प्रतीक है। मां कुष्मांडा को यह रंग बहुत प्रिय है।
- पंचमी सफेद (White) - यह रंग शांति और विद्या का प्रतीक है। मां स्कंदमाता की पूजा में सफेद रंग सबसे शुभ माना गया है।
- षष्ठी लाल (Red) - यह रंग शक्ति, प्रेम और विजय का प्रतीक है। मां कात्यायनी को यह रंग बहुत प्रिय है।
- सप्तमी नीला (Royal Blue) - यह रंग शक्ति और गरिमा का प्रतीक है। मां कालरात्रि की पूजा में यह रंग शुभ माना गया है।
- अष्टमी गुलाबी (Pink) - यह रंग करुणा, कोमलता और प्रेम का प्रतीक है। महाअष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा में यह रंग शुभ माना जाता है।
- नवमी बैंगनी/पर्पल (Purple) - यह रंग ज्ञान, आध्यात्मिकता और सफलता का प्रतीक है। मां सिद्धिदात्री की पूजा में यह रंग सबसे शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र 2026: मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं ये फल, पढ़ें पूजा और भोग से जुड़े जरूरी नियम
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 2nd Day: चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन करें इन दिव्य मंत्रों का जप, सुखों से भर जाएगा जीवन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।