Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: इस चैत्र नवरात्र इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, चमक जाएगी किस्मत

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 04:00 PM (IST)

    वैदिक पंचांग को देखते हुए इस साल चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) 19 मार्च से शुरू होगी। ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत।

    Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत।

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है

    2. चैत्र नवरात्र19 मार्च से शुरू होगी

    3. ज्योतिषीय दृष्टि से चैत्र नवरात्र बेहद खास होने वाली है

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है। यह न केवल मां दुर्गा की पूजा के नौ दिन हैं, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत के भी प्रतीक हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से चैत्र नवरात्र बेहद खास होने वाली है। इस दौरान (Chaitra Navratri 2026) ग्रहों की स्थिति और माता रानी का आगमन कुछ विशेष राशियों के लिए राजयोग के समान फल लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं, जिनकी किस्मत इस चैत्र नवरात्र में चमकने वाली है?

    Chaitra Navratri 2026 1

    Ai Generated Image

    मेष राशि (Aries)

    मेष राशि के जातकों के लिए यह नवरात्र खुशियों की सौगात लेकर आएगी। इनका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह इस दौरान पूरा हो जाएगा। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

    मिथुन राशि (Gemini)

    मिथुन राशि वालों के लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद धन के नए मार्ग खोलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह समय बड़ी सफलता हासिल करने वाला साबित होगा।

    सिंह राशि (Leo)

    सिंह राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्र पद और प्रतिष्ठा लेकर आ रही है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह नवरात्र किसी वरदान से कम नहीं है।

    खबरें और भी

    धनु राशि (Sagittarius)

    धनु राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी और यात्राओं से धन लाभ होगा। साथ ही वाहन खरीदने का सपना इस नवरात्र में पूरा हो सकता है।

    करें ये उपाय

    • रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
    • अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन करें और उन्हें अपनी क्षमता अनुसार उपहार दें।
    • ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र का 108 बार जप करें।

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Date: नए साल में कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र? नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।