Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: क्या आप भी चैत्र नवरात्र में जला रहे हैं अखंड ज्योत? तो अभी जान लें जरुरी नियम

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 10:38 AM (IST)

    चैत्र नवरात्र में अखंड ज्योत जलाने का विशेष महत्व है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यह लेख अखंड ज्योत जलाने की विधि, आवश्यक सामग्री और पालन किए ...और पढ़ें

    चैत्र नवरात्र में कैसे जलाएं अखंड ज्योत? (Image Source: AI-Generated)

    चैत्र नवरात्र में कैसे जलाएं अखंड ज्योत? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है। इस अवधि के दौरान मां दुर्गा के 09 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की साधना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    नवरात्र में अखंड ज्योत जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यह ज्योत नौ दिनों तक बिना बुझे लगातार जलनी चाहिए। तभी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं अखंड ज्योत जलाने के नियम।

    अखंड ज्योत के लिए आवश्यक सामग्री

    • पीतल का दीपक
    • देसी घी
    • लंबी और मोटी बत्ती
    • अक्षत या गेहूं
    Akhand Jyoti Kaise Jalaye Jata Hai
    (Image Source: AI-Generated)

    अखंड ज्योत की विधि (Akhand Jyoti Kaise Jalaye Jata Hai)

    • वास्तु के अनुसार, घर में अखंड ज्योत को जलाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है।
    • सुबह स्नान करने के बाद मंदिर की सफाई करें। चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।
    • उसपर चावल या गेहूं से स्वास्तिक बनाएं।
    • उसके ऊपर दीपक को रखें।
    • दीपक में बत्ती को रखें। उसमें घी डालें।
    • अब मां दुर्गा का ध्यान कर ज्योत जलाएं।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • अखंड ज्योत में समय-समय पर घी भरते रहें।
    • ज्योत के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
    • पूजा के दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें।
    • किसी से वाद-विवाद न करें।
    • अखंड ज्योत वाले घर में ताला न लगाएं।
    • ज्योत जलाने वाले जातक को लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। अखंड ज्योत से जुड़े नियम का पालन जरूर करें।
    • अखंड ज्योत के पास नुकीली चीजों को न रखें।

    अखंड ज्योत बुझ जाने पर तुरंत करें ये उपाय

    अगर अखंड ज्योत बुझ गई है, तो उसे प्रज्वलित कर दें। इसके बाद मां दुर्गा से अनजाने में हुई भूल के लिए माफी मांगें।
    चैत्र नवरात्र के समापन होने के बाद अखंड ज्योत की सामग्री को किसी पवित्र नदी में बहा दें।

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्र, ये रहेगा घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: नवरात्र में घटस्थापना के दौरान जरूर ध्यान रखें ये बातें, तभी सफल होगी पूजा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।