Chaitra Navratri 2026: इन चीजों के बिना अधूरी है चैत्र नवरात्र की पूजा, अभी नोट करें सामग्री लिस्ट
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) में धरती पर मां दुर्गा का आगमन होता है। इसलिए मां दुर्गा की विशेष चीजों के द्वारा पूजा-अर्च ...और पढ़ें
-1773463369137_m.webp)
Chaitra Navratri 2026: पूजा थाली में इन चीजों को करें शामिल (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। यह अवधि माता रानी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा और व्रत करने से सभी संकट दूर होते हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
नवरात्र की पूजा थाली में विशेष चीजों को शामिल करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि नवरात्र की पूजा सामग्री लिस्ट (Chaitra Navratri 2026 Puja Samagri List) के बारे में।
चैत्र नवरात्र 2026 डेट (Chaitra Navratri 2026 Start and End Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को है। इसी दिन से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे और समापन 27 मार्च को होगा।
चैत्र नवरात्र 2026 कलश स्थापन मुहूर्त (Chaitra Navratri 2026 Kalash Sthapana Muhurat)
चैत्र नवरात्र में 19 मार्च को घटस्थापना की जाएगी।
घटस्थापना मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 52 मिनट से सुबह 07 बजकर 46 मिनट
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट
खबरें और भी
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट पर
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 29 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक
-1773463610428.jpg)
(Image Source: AI-Generated)
चैत्र नवरात्र पूजा सामग्री लिस्ट (Chaitra Navratri Puja Samagri List)
- लाल कपड़ा
- फूल
- फूल माला
- इलायची
- लौंग
- कपूर
- अक्षत
- हल्दी
- सुपारी,
- मौली
- रोली
- जटा वाला नारियल
- आम या अशोक के पत्ते
- अनाज, साफ जवा
- कलश
- गंगाजल
- मिट्टी का बर्तन
- किसी पवित्र स्थान की मिट्टी (मंदिर आदि)
- अखंड ज्योति के लिए बड़ा दीया, रुई की बाती
इन बातों का रखें ध्यान
- कलश स्थापन मुहूर्त के दौरान काले रंग के कपड़े धारण न करें।
- किसी के बारे में गलत न सोचें। वाद-विवाद न करें
- तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- ब्रह्मचर्य के नियम का पालन करें।
- सेंधा नमक का प्रयोग करें।
- दिन में सोने से बचें।
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: कलश स्थापना के साथ 19 मार्च से हिंदू नव वर्ष का आरंभ, 27 मार्च को महानवमी
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: बिना जौ के अधूरी है नवरात्र पूजा, जानें ब्रह्म देव ने क्यों दिया इसे पहली फसल का दर्जा?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।