Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पैसों की तंगी से पाना है छुटकारा? तो Chaitra Purnima पर जरूर करें तुलसी से जुड़ा ये उपाय

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 11:34 AM (IST)

    चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल को मनाई जाएगी, जब भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन तुलसी से जुड़े विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-शांति ...और पढ़ें

    चैत्र पूर्णिमा पर तुलसी के उपाय (AI Generated Image)

    चैत्र पूर्णिमा पर तुलसी के उपाय (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 02 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन भगवन विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही पवित्र नदी में स्नान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दिन इन शुभ कामों को करने से साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और बिगड़े काम पूरे होते हैं। इस दिन तुलसी पूजन करना भी शुभ माना जाता है।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन तुलसी से जुड़े उपाय करने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं चैत्र पूर्णिमा के दिन किन उपायों से मां तुलसी को प्रसन्न किया जा सकता है।

    Chaitra Purnima 2026 (1)

    (AI Generated Image)

    धन से भरी रहेगी तिजोरी

    अगर आप धन लाभ के योग चाहते हैं, तो चैत्र पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद जल में कच्चा दूध मिलाकर तुलसी में अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती है।

    घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    चैत्र पूर्णिमा का दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन शाम को तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाएं। पौधे की 5 या 7 परिक्रमा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है।

    खबरें और भी

    रिश्ते होंगे मजबूत

    वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए चैत्र पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन करें। पौधे के तने पर 7 बार रक्षासूत्र लपेटें। तुलसी माता लाल रंग की चुनरी ओढ़ाएं। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए मां तुलसी से प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं।

    कामों में मिलेगी सफलता

    अगर आपको कामों में सफलता नहीं मिल रही है, तो चैत्र पूर्णिमा का दिन मां तुलसी की पूजा करें। इस दौरान तुलसी नामाष्टक या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इसका पाठ करने से साधक को सभी कामों में सफलता मिलती है और मानसिक शांति मिलती है।

    कब है चैत्र पूर्णिमा 2026?

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 02 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा मनाई जाएगी।
    चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 01 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर
    चैत्र पूर्णिमा तिथि का समापन- 02 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर
    चंद्रोदय का समय- शाम 07 बजकर 02 मिनट पर

    यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi 2026: कर्ज से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर इस उपाय से समस्या होगी दूर, चमक जाएगी किस्मत

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Day 5: आज है चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन, एक क्लिक में जानें पूजा विधि से लेकर सबकुछ

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।