Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन लोगों को कभी न दें उधार, वरना डूब जाएगा पैसा

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 03:21 PM (IST)

    अक्सर जीवन में ऐसा समय आता है, जब आप अपने किसी जानकार को जरूरत पड़ने पर पैसे उधार देते हैं। पैसा उधार देते समय हम कई बातों का ध्यान भी रखते हैं। चाणक् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चाणक्य नीति में मिलता है कई समस्याओं का हल।

    2. जीवन को सफल और सरल बनाने में करती हैं मदद।

    3. चाणक्य ने बताया कि किन्हें नहीं देने चाहिए पैसे उधार।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपने जीवन में आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti in Hindi) द्वारा बताई गई बातों पर अमल करते हैं, तो इससे आपको जीवन में कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आचार्य चाणक्य के अनुसार, वह कौन-से लोग हैं, जिन्हें कभी भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए, फिर चाहे वह आपके कितने ही करीबी क्यों न हों।

    इन्हें बिल्कुल न दें पैसा

    चाणक्य नीति में कहा गया है कि आपको कभी भी एक मूर्ख व्यक्ति को पैसे उधार नहीं देने चाहिए, क्योंकि ऐसा व्यक्ति पैसों का सही से इस्तेमाल करना नहीं जानता और वह इन्हें डूबा सकता है। कई बार ये लोग आपके द्वारा दिए गए पैसों को पानी की तरह फिजूल में बहा सकते हैं। ऐसे में आपको 

    Chanakya i

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    बर्बाद हो सकता है पैसा

    आचार्य चाणक्य के अनुसार, कभी ऐसे व्यक्ति को भी पैसा नहीं देना चाहिए, जो पैसों की कद्र न समझता हो, क्योंकि यह लोग आपके पैसे को बर्बाद कर सकते हैं। और इस बात की संभावना भी रहती है कि आपको आपके पैसे वापस न मिलें। इसलिए चाणक्य नीति में कहा गया है कि इस तरह के लोगों को पैसे देने से बचना चाहिए।

    Chanakya Niti (3)

    क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य

    आचार्य चाणक्य का कहना है कि चाहे कोई व्यक्ति आपका कितना भी खास क्यों न हो, लेकिन अगर उसमें गलत आदते हैं या फिर वह नशे का आदि है, तो ऐसी स्थिति में उसे पैसे उधार बिल्कुल भी नहीं देने चाहिए। क्योंकि ऐसा व्यक्ति से पैसे वापस मिलने की संभावना तो नहीं होती, साथ ही वह इस पैसे को अपने नशे के लिए इस्तेमाल कर सकता है और अपने जीवन को बर्बाद कर सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें -

    यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: इस तरह के लोग जीवन में खड़ी करते हैं मुश्किलें, दूरी बनाकर रखने में है भलाई

    यह भी पढ़ें - Vidur Niti: जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए काम आएंगी विदुर की ये नीतियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।