Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vidur Niti: जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए काम आएंगी विदुर की ये नीतियां

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 10:03 AM (IST)

    महात्मा विदुर महाभारत ग्रंथ के एक प्रमुख पात्र रहे हैं, जिन्हें महान ज्ञानी के रूप में जाना जाता हैं। महात्मा विदुर ने अपने नीति शास्त्र (Vidur Niti) ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. महाभारत ग्रंथ में मिलता है विदुर का वर्णन।

    2. विद्वान लोगों में होती थी विदुर की गिनती।

    3. लोकप्रिय नीतियों में शामिल है विदुर नीति।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चाणक्य नीति की तरह ही विदुर नीति भी काफी लोकप्रिय है। माना जाता है कि अगर आप अपने जीवन में विदुर नीति (Vidur Niti) अपनाते हैं, तो इससे आपके लिए सफलता की राह आसान हो जाती है। आप हम आपको विदुर नीति में बताई गई ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से व्यक्ति हर काम में सफलता हासिल कर सकता है। विदुर नीति में महात्मा विदुर द्वारा सफलता प्राप्ति के कई सूत्र बताए गए हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

    कौन थे महात्मा विदुर

    महाभारत ग्रंथ में महात्मा विदुर का वर्णन मिलता है, जिसके अनुसार, वह ऋषि वेद व्यास की संतान थे। वह एक बुद्धिमान व्यक्ति होने के साथ-साथ एक दूरदर्शी व्यक्ति भी थे। विदुर नीति में महाभारत युद्ध से पहले हुए महात्मा विदुर और महाराज धृतराष्ट्र के बीच हुए संवाद का वर्णन मिलता है। 

    यह भी पढ़ें - Vidur Niti: ध्यान रखेंगे विदुर नीति की ये बातें, तो छोटी उम्र में हासिल कर सकेंगे बड़ी सफलता

    कैसे होंगे कामयाब

    विदुर जी कहना है कि, जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है और अपने हर काम को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करता है। ऐसा व्यक्ति जीवन की हर चुनौती का सामना भी आसानी के सकर लेता है। वहीं जो व्यक्ति आलस से भरा हुआ होता है, वह कभी भी हाथ में आए मौके का सही उपयोग नहीं कर पाता। इसलिए अगर आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने हर काम को इमानदारी से करें और आसल का त्याग करें।

    vidur_niti i

    कौन है मूर्ख और समझदार

    महात्मा विदुर ने अपने नीति शास्त्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि कौन सच्चा ज्ञानी है और कौन मूर्ख  है। उनके अनुसार, वह व्यक्ति मूर्ख है, जो बिना बुलाए ही अंदर चला जाता है या फिर बिना पूछे ही बोलने लगता है। ऐसे महात्मा विदुर का कहना हैं कि इस तरह के व्यक्ति के दूर रहने में ही भलाई है। 

    खबरें और भी

    वहीं समझदार व्यक्ति के बारे में महात्मा विदुर कहते हैं कि समझदार व्यक्ति वह है जो अपनी शक्ति और सामर्थ्य को पहचानता है और उसी के अनुसार कोई काम करता है। साथ ही वह व्यक्ति हमेशा अपने कर्तव्यों का भी पालन करता है। इस बारे में महात्मा विदुर आगे कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने गुस्से पर काबू रखे, सोच-समझकर फैसला ले, वह भी समझदार व्यक्ति की श्रेणी में ही आता है।

    यह भी पढ़ें - Vidur Niti: ज्ञानी पुरुष में मिलते हैं ये लक्षण, जानिए क्या कहते हैं महात्मा विदुर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।