Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chanakya Niti: आपको कभी अमीर नहीं बनने देंगी आपकी ये आदतें, आचार्य चाणक्य ने बताया राज

    Updated: Tue, 27 May 2025 05:16 PM (IST)

    हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे जीवन में कभी भी धन की समस्या का सामना न करना पड़े। आचार्य चाणक्य का कहना है कि मनुष्य की कुछ आदतें उसे कभी भी अमीर नहीं ...और पढ़ें

    Chanakya Niti सफलता के लिए चाणक्य नीति के टिप्स।
    Chanakya Niti सफलता के लिए चाणक्य नीति के टिप्स।

    HighLights

    1. अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र का जनक हैं आचार्य चाणक्य।
    2. कई लोग जीवन में अपनाते हैं चाणक्य नीति के टिप्स।
    3. सफलता की राह दिखाती है आचार्य चाणक्य की नीति।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य जो अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र के जनक भी कहलाते हैं, उन्होंने अपने नीति ग्रंथ यानी चाणक्य नीति में बहुत ही अहम बातें बताई हैं। चाणक्य नीति के टिप्स को अगर जीवन में अपनाया जाए, तो इससे आपको जीवन में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई इन  बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

    रखें इस बात का ध्यान

    आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति हर काम को कल पर टालता रहता है और मेहनत से पीछा छुड़ाता है, वह कभी जीवन में सफल और धनवान नहीं बन सकता। आलसी व्यक्ति कभी भी अवसरों का लाभ नहीं उठा पाता और बाद में पछताता है। जीवन में कामयाबी पाने के लिए मेहनत जरूरी है। 

    ये लोग नहीं बनते अमीर

    आचार्य चाणक्य का कहना है कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता वहां कभी भी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। ऐसे व्यक्ति को हमेशा धन की समस्या बनी रहती है और ये लोग कभी भी धनी नहीं बन पाते। इसी के साथ जो लोग अहंकार से भरे होते हैं और धोखेबाजी जैसे काम करते हैं, वह भी हमेशा धन की समस्या से जूझते रहते हैं।

    यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: कोई भी काम शुरू करने से पहले जरूर ध्यान रखें ये बातें, मिलेगी सफलता

    वाणी पर रखें काबू

    अगर कोई व्यक्ति सभी लोगों से प्यार से बात करता है, तो सभी लोग उससे खुश रहते हैं। वहीं जो लोग हमेशा अपशब्दों का प्रयोग करते हैं, उनसे लोग दूर भागते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति की ये आदत भी उसे अमीर बनने से रोकती है। 

    खबरें और भी

    नहीं मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    कई लोगों की आदत होती है कि वह रात में रसोई में झूठे बर्तन छोड़कर ही सो जाते हैं। आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति की इस आदत के कारण उसे माता लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं, जिससे व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस बात का ध्यान जरूर रखें।

    यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: पूरी जिंदगी गरीबी में जीते हैं ऐसे लोग, कभी नहीं चख पाते सफलता का स्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।