Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chanakya Niti: रोजाना नियम से करें ये 3 काम, तो धन से भर जाएगी आपकी खाली झोली

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 10 Jan 2024 02:34 PM (IST)

    Chanakya Niti प्राचीन समय में अखंड भारत के निर्माण में चाणक्य ने अहम भूमिका निभाई थी। अतः उन्हें भारत का कौटिल्य भी कहा जाता है। उनके द्वारा बताए गए म ...और पढ़ें

    Chanakya Niti: रोजाना नियम से करें ये 3 काम, तो धन से भर जाएगी आपकी खाली झोली
    Chanakya Niti: रोजाना नियम से करें ये 3 काम, तो धन से भर जाएगी आपकी खाली झोली

    HighLights

    1. मौर्य साम्राज्य के समकालीन आचार्य चाणक्य अपनी रचना 'नीति शास्त्र' के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।
    2. सामान्य व्यक्ति भी नीति शास्त्र के विचारों का पालन कर अपने जीवन में सफल हो सकता है।
    3. व्यक्ति सामान्य उपाय कर स्वर्ग नरेश इंद्र की संपत्ति को अपने वश में कर सकता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chanakya Niti: मौर्य साम्राज्य के समकालीन आचार्य चाणक्य अपनी रचना 'नीति शास्त्र' के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। प्राचीन समय में अखंड भारत के निर्माण में चाणक्य ने अहम भूमिका निभाई थी। अतः उन्हें भारत का कौटिल्य भी कहा जाता है। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर चन्द्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। आचार्य चाणक्य के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सामान्य व्यक्ति भी नीति शास्त्र के विचारों का पालन कर अपने जीवन में सफल हो सकता है। अगर आप भी अपने जीवन में अथिक विषमता से परेशान हैं, तो रोजाना स्नान-ध्यान के पश्चात ये 3 नियम जरूर करें। इन उपायों को करने से व्यक्ति को अक्षय धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: घर की इस दिशा में लगाएं श्रीराम दरबार की तस्वीर, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

    3 काम

    स्वहस्तग्रथिता माला स्वहस्तघृष्टचन्दनम् ।

    स्वहस्तलिखितं स्तोत्रं शक्रस्यापि श्रियं हरेत्॥

    आचार्य चाणक्य अपनी रचना नीति शास्त्र के नौवें अध्याय के 12 वें श्लोक में कहते हैं कि व्यक्ति अपने कर्मों के द्वारा अपना भविष्य निर्धारित करता है। व्यक्ति सामान्य उपाय कर स्वर्ग नरेश इंद्र की संपत्ति को अपने वश में कर सकता है। इसके लिए व्यक्ति को ईश्वर के शरणागत होना अनिवार्य है। अतः रोजाना स्नान-ध्यान के पश्चात सर्वप्रथम सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

    इसके पश्चात अपने हाथ से प्रभु के लिए माला गूंथें। यह माला भगवान नारायण को अर्पित करें। इसके पश्चात चंदन घिसकर सर्वप्रथम प्रभु को अर्पित करें। फिर स्वंय भी माथे और गर्दन पर लगाएं। अंत में श्लोक या मंत्र लिखकर श्रवण करें। आप परिवार के सदस्यों के मध्य भी ये तीन उपाय कर सकते हैं। इन 3 उपायों को रोजाना करने से सुख, सौभाग्य और आय में अपार वृद्धि होती है। आचार्य चाणक्य आगे कहते हैं कि इन उपायों को करने से स्वर्ग की संपत्ति को वश में किया जा सकता है। अगर आप आर्थिक संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना ये 3 उपाय/नियम जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: Kala Jadu Upay: घर में नकारात्मक ऊर्जा हो गई है हावी? तो बचाव के लिए करें ये उपाय

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी