यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Darbar: घर की इस दिशा में लगाएं श्रीराम दरबार की तस्वीर, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे
श्रीराम दरबार में भगवन श्रीराम पत्नी सीता भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ बैठे हैं। यह दरबार भगवान राम के राज्य और उनके नियमों को दर्शाता है। प्रत्य ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है।
- श्रीराम दरबार की पूजा रोजाना करनी चाहिए।
- घर में श्रीराम दरबार की तस्वीर लगाना शुभ होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ram Darbar: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। लोग घरों में अपने इष्ट देवी-देवता की तस्वीर लगाते हैं, लेकिन तस्वीर लगाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन नहीं करते हैं, जिसकी वजह से उनको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मान्यता है कि घर में श्रीराम दरबार की तस्वीर को सही दिशा में लगाने से सुख-शांति प्राप्त होती है। अगर श्रीराम दरबार की तस्वीर गलत दिशा में लगाई जाती है, तो व्यक्ति को जीवन में दुख मिलते हैं। चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किस दिशा में श्रीराम दरबार की तस्वीर लगानी शुभ होती है।
श्रीराम दरबार इस दिशा में लगाना होता है शुभ
श्रीराम दरबार में भगवन श्रीराम पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ बैठे हैं। यह दरबार भगवान राम के राज्य और उनके नियमों को दर्शाता है। प्रत्येक दिन राम दरबार की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करनी चाहिए, जिससे घर में सुख- शांति का आगमन होता है। प्राचीन काल के समय में भी लोग अपने घरों में राम दरबार की तस्वीर को लगाया करते थे।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु के ये उपाय बदल देंगे आपकी जिंदगी, पॉजीटिव ऊर्जा का होगा संचार
घर में श्रीराम दरबार की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच अनुकूलता दिखाई पड़ती है। सभी तरह के वाद-विवाद से छुटकारा मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में राम दरबार की तस्वीर मंदिर की पूर्वी दीवार पर लगानी चाहिए। मान्यता है कि श्रीराम दरबार को सही दिशा में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच शांति बनी रहती है और वास्तु दोष से निजात मिलती है। परिवार के सभी सदस्यों को रोजाना राम दरबार के दर्शन करने चाहिए।
राम दरबार की पूजा विधि
- सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें
- इसके बाद श्रीराम दरबार को गंगा जल से साफ करें।
- अब श्रीराम दरबार को वस्त्र अर्पित करें और रोली और फूल चढ़ाएं।
- अब राम दरबार की विधिपूर्वक पूजा करें।
- अंत में आरती कर प्रसाद का वितरण करें।
यह भी पढ़ें: Kala Jadu Upay: घर में नकारात्मक ऊर्जा हो गई है हावी? तो बचाव के लिए करें ये उपाय
खबरें और भी
Author- Kaushik Sharma
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'