Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाणक्य नीति: ऐसे पुरुष बदल देते हैं महिलाओं की किस्मत, परखने के लिए अपनाएं ये तरीके

    Updated: Sun, 03 May 2026 05:29 PM (IST)

    आचार्य चाणक्य के अनुसार, एक भरोसेमंद और भाग्यशाली पुरुष के अंदर क्या लक्षण होते हैं? आइए यहां जानते हैं। ...और पढ़ें

    सच्चे मर्द की पहचान: चाणक्य ने बताए भरोसेमंद पुरुष के ये खास गुण। Ai Generated image

    सच्चे मर्द की पहचान: चाणक्य ने बताए भरोसेमंद पुरुष के ये खास गुण। Ai Generated image

    HighLights

    1. वफादार पुरुष ही परिवार की सुख-शांति का आधार होता है

    2. महिलाओं का सम्मान करने वाला पुरुष ही भाग्यशाली होता है

    3. त्याग और चरित्र ही पुरुष की असल पहचान है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में न केवल राजनीति और कूटनीति, बल्कि सफल वैवाहिक जीवन और रिश्तों के बारे में भी विस्तार से बताया है। चाणक्य नीति के अनुसार, एक सही जीवनसाथी का चुनाव आपकी किस्मत बदल सकता है। उन्होंने पुरुषों के कुछ ऐसे खास गुणों के बारे में बताया है, जो उन्हें श्रेष्ठ और भरोसेमंद बनाते हैं।

    chankya nitii 1

    Ai Generated image

    भाग्यशाली पुरुषों के गुण

    चाणक्य के अनुसार, अगर किसी पुरुष में ये गुण हों, तो वह न केवल एक अच्छा पति साबित होता है, बल्कि पूरे परिवार के भाग्य को चमकाने की शक्ति रखता है।

    • संयम और मर्यादा - जो पुरुष अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखता है और सुख-सुविधा से दूर रहकर मर्यादा का पालन करता है, वह बहुत श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसे पुरुष कठिन समय में भी धैर्य नहीं खोते।
    • स्त्री के प्रति सम्मान - चाणक्य कहते हैं कि जो पुरुष अपनी पत्नी के प्रति वफादार होते हैं और अन्य महिलाओं को माता या बहन की दृष्टि से देखता है, वह बेहद भाग्यशाली और चरित्रवान होता है। ऐसे पुरुष के साथ महिला हमेशा सुरक्षित महसूस करती है।
    • सुरक्षा और जिम्मेदारी - एक सच्चा पुरुष वह है जो अपनी पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से सुरक्षा प्रदान करे। वह परिवार की जिम्मेदारियों से भागने के बजाय उन्हें स्वीकार करें।
    • घमंड का त्याग - ज्ञान और सफलता मिलने के बाद भी जो पुरुष घमंड नहीं करता और अपनी साथी का सम्मान करता है, वह असल में महान होता है।

    पुरुषों को परखने के चाणक्य के तरीके

    • त्याग - मुश्किल के समय वह आपके लिए कितना त्याग कर सकता है।
    • चरित्र - क्या उसका व्यवहार और सोच अच्छी है।
    • गुण - क्या वह दयालु और परोपकारी है।
    • कर्म - वह अपनी घर कैसे चलाता है और उसका काम करने का तरीका क्या है।

    यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: अपनी इन 4 कमजोरियों को सुधार लें, फिर कोई नहीं उठा पाएगा आपका फायदा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।