Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाणक्य नीति: अपनी इन 4 कमजोरियों को सुधार लें, फिर कोई नहीं उठा पाएगा आपका फायदा

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 04:18 PM (IST)

    चाणक्य नीति में व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया गया है, जिनमें जल्दी-से-जल्दी सुधार कर लेने में ही भलाई है। ...और पढ़ें

    चाणक्य नीति के सूत्र (Picture Credit- AI Generated)

    चाणक्य नीति के सूत्र (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. अत्यधिक सीधा या भोला होना दूसरों को फायदा देता है

    2. अपनी गुप्त बातें और योजनाएं किसी से साझा न करें

    3. कर्तव्य को निष्पक्ष भाव से करें, भावनाओं में आकर नहीं

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चाणक्य नीति में व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जिससे दूसरे लोग उनका फायदा उठा लेते हैं। अगर आप अपनी इन कमजोरियों को सुधार लेते हैं, तो इससे आप जीवन में सफल हो सकते हैं और दूसरों के शोषण से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    श्लोक 1 - "नात्यन्तं सरलैर्भाव्यं गत्वा पश्य वनस्थलीम् ।
    छिद्यन्ते सरलास्तत्र कुब्जास्तिष्ठन्ति पादपाः॥"

    चाणक्य नीति के इस श्लोक में कहा गया है कि किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा सीधा या भोला नहीं होना चाहिए। इसका उदहारण देते हुए चाणक्य कहते हैं कि जंगल में सीधे पेड़ ही सबसे पहले काटे जाते हैं और वहीं टेढ़े-मेढ़े पेड़ बचे रह जाते हैं। ठीक इसी आज के समय में सबसे ज्यादा फायदा भोले लोगों का ही उठाया जाता है।

    श्लोक 2 - अर्थनाशं मनस्तापं गृहे दुश्चरितानि च।
    वञ्चनं चापमानं च मतिमान्न प्रकाशयेत्।।

    चाणक्य नीति के अनुसार, अपना कोई राज या योजना दूसरों को नहीं बतानी चाहिए। आपकी ये आदत आपकी बर्बादी का कारण बन सकती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, आर्थिक हानि, मन का दुख, पारिवारिक कलह, और अपमान को कभी किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। अपनी गुप्त बातें, विशेषकर योजनाएं, किसी को बताने से वह आपका फायदा उठा सकते हैं।

    Chanakya Niti ai (3)

    (Picture Credit- AI Generated)

    श्लोक 3 -"न स्नेहात् कृत्वा विघ्नं न द्वेषात् न च लोभतः।
    न मोहत् कार्यमत्यन्तं कार्यं कार्यवदाचरेत्॥"

    इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं, किसी भी काम को प्रेम, नफरत, लालच या फिर भ्रम में आकर न करें। बल्कि उसे केवल कर्तव्य समझकर वैसे ही करें, जैसे उस काम को वास्तव में किया जाना चाहिए। यह श्लोक यह जीवन में निर्णय लेने और कार्य करने की निष्पक्षता को दर्शाता है। अगर आप भी आपने काम में ये गलती करते हैं, तो यह गलती दूसरों को आपका फायदा उठाने का मौका दे सकती है।

    खबरें और भी

    श्लोक 4. यो ध्रुवाणि परित्यज्य अध्रुवं परिषेवते ।
    ध्रुवाणि तस्य नश्यन्ति अध्रुवं नष्टमेव हि ।।

    इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं, कि जो व्यक्ति स्थिर को छोड़कर अस्थिर के पीछे भागता है, वह अपने जीवन में स्थित को भी गवा देता है और न ही वह वस्तु उसे मिल पाती है, जिसके पीछे वह भाग रहा है। ऐसे में अंत में वह कहीं का नहीं रहता। इसलिए आपकी ये आदत भी आपको ही नुकसान में डाल सकती है।

    यह भी पढ़ें- सांप से भी ज्यादा खतरनाक हैं 3 तरह के दोस्त, चाणक्य नीति के अनुसार, आज ही तोड़ दें इनसे नाता

    यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: पति की ये 5 कड़वी बातें बर्बाद कर सकती हैं सुखी संसार, आज ही सुधार लें अपनी आदत!