Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chanakya Niti: अपनी हार को जीत में बदलने के लिए जरूर अपनाएं चाणक्य की ये टिप्स

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 05:47 PM (IST)

    हर व्यक्ति की कोशिश रहती है कि वह मुश्किल वक्त को जल्द से जल्द पार कर ले। इसके लिए आप चाणक्य नीति की मदद ले सकते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार अगर व्यक्त ...और पढ़ें

    Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की बहुमूल्य बातें।
    Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की बहुमूल्य बातें।

    HighLights

    1. आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी गई है चाणक्य नीति।
    2. इसकी मदद से मिल सकता है समस्याओं का हल।
    3. मुश्किल समय से निकलने में भी करती है मदद।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति (Chanakya Niti) काफी लोकप्रिय है। आचार्य चाणक्य की चाणक्य नीति व्यक्ति को जीवन की कई समस्याओं का हल प्रदान करती है। चलिए जानते हैं कि आपको आचार्य चाणक्य की किन बातों को अपने जीवन में अपनाने से लाभ मिल सकता है।

    जीत में बदलेगी हार

    हार से सीख कर आगे बढ़ना, मुश्किल परिस्थिति में भी धैर्य रखना और सही समय का इंतजार करना।मेहनत करना और नकारात्मक विचारों से दूर रहना व सही लोगों की संगत में रहना। आचार्य चाणक्य के मुताबिक,  अगर मुश्किल समय में भी आप इस बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आप अपनी हार को जीत में बदल सकते हैं। 

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    जरूर ध्यान रखें ये बात

    आचार्य चाणक्य यह सलाह देते हैं, कि बुरे वक्त के लिए हमेशा धन संचित करना के रखना चाहिए। जब बुरा वक्त आता है, तो सभी साथ छोड़ देते हैं, लेकिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके हमेशा काम आता है। इससे आपके लिए उस स्थिति से निकलना और भी आसान हो जाता है।

    ऐसी जगह पर कभी न जाएं

    आचार्य चाणक्य का कहना है, कि आपको कभी भी ऐसी जगह पर नहीं जाना चाहिए जहां पर आपकी कोई इज्जत न हो। भले ही आपको उस स्थान पर जाने से कितना भी लाभ क्यों न मिल रहा हो। क्योंकि जिस स्थान पर आपको सम्मान नहीं मिलता, वहां से मिलने वाले लाभ का भी कोई अर्थ नहीं है।

    खबरें और भी

    किसी को न बताएं ये बातें

    आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि आपको अपने लक्ष्य के बारे में दूसरों को तब तक नहीं बताना चाहिए, जब तक कि वह पूरे न हो जाएं। क्योंकि कई बार लक्ष्य पूरे न होने पर आज मजाक का पात्र बन जाते हैं। या कभी-कभी दूसरों को बताने से लक्ष्य प्राप्ति में बाधा पहुंच सकती है।

    यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: रिश्तों में नहीं आएगी खटास, अगर चाणक्य की इन बातों का रखेंगे ध्यान

    यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: पूरी जिंदगी गरीबी में जीते हैं ऐसे लोग, कभी नहीं चख पाते सफलता का स्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है